शेखपुरा में DM ने पंचायतों का किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:अरियरी प्रखंड में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, पेयजल संकट पर नाराजगी

शेखपुरा में DM ने पंचायतों का किया सरप्राइज इंस्पेक्शन:अरियरी प्रखंड में लापरवाही पर दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी, पेयजल संकट पर नाराजगी

शेखपुरा में बुधवार को डीएम शेखर आनंद ने अरियरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण की शुरुआत हजरतपुर मडरो ग्राम पंचायत सरकार भवन से हुई। डीएम ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और किसान पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भी आदेश पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड प्रदर्शित करने और जमाबंदी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भी आदेश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। चांदी ग्राम के वार्ड संख्या 01, 02, 03, 04, 08 एवं 13 में व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, चांदी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। महुली के वार्ड नंबर 16 में भी जलापूर्ति बहाल करने की बात कही गई। अनुसूचित जनजाति छात्रावास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया डीएम ने अनुसूचित जनजाति छात्रावास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का स्पष्ट निर्देश दिया। इसी क्रम में चोरदरगाह पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और वहां की व्यवस्था की सराहना की। मध्य विद्यालय फुलचोर के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से नए विद्यालय भवन के निर्माण का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, पंचायत सदस्य तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। शेखपुरा में बुधवार को डीएम शेखर आनंद ने अरियरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों और सरकारी संस्थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत परखी और जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई। निरीक्षण की शुरुआत हजरतपुर मडरो ग्राम पंचायत सरकार भवन से हुई। डीएम ने वहां मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेंशन, दाखिल-खारिज, परिमार्जन प्लस और किसान पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कोई कोताही न बरती जाए। प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भी आदेश पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए क्यूआर कोड प्रदर्शित करने और जमाबंदी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का भी आदेश दिया गया। डीएम ने अधिकारियों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। चांदी ग्राम के वार्ड संख्या 01, 02, 03, 04, 08 एवं 13 में व्याप्त गंभीर पेयजल समस्या पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य कार्य प्रमंडल को तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि आगामी गर्मी को देखते हुए जिले में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि पेयजल आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, चांदी में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय स्थापित कर जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। महुली के वार्ड नंबर 16 में भी जलापूर्ति बहाल करने की बात कही गई। अनुसूचित जनजाति छात्रावास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया डीएम ने अनुसूचित जनजाति छात्रावास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी को सामग्री की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का स्पष्ट निर्देश दिया। इसी क्रम में चोरदरगाह पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया और वहां की व्यवस्था की सराहना की। मध्य विद्यालय फुलचोर के निरीक्षण के दौरान भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय पाई गई। स्थानीय ग्रामीणों ने डीएम से नए विद्यालय भवन के निर्माण का अनुरोध किया, जिस पर उन्होंने संज्ञान लिया और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, स्थानीय मुखिया, पंचायत सदस्य तथा अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *