जनता दरबार में डीएम और एसपी ने हर फरियादी की सुनी समस्याएं

सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद शुक्रवार को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा व एसपी कक्ष में एसपी अंबरिश राहुल की अध्यक्षता में नई पहल सबका सम्मान–जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।जनता दरबार की शुरुआत जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए की गई। आगंतुकों की सुविधा एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें कतारबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार और गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।सुनवाई को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से टोकन प्रणाली लागू की गई, जिससे प्रत्येक फरियादी की बारी सुनिश्चित हो सके। जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हर सोमवार व शुक्रवार को लगना है जनता दरबार गौरतलब है कि सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इस व्यवस्था से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, समन्वय और विश्वास को और मजबूती मिलेगी। 124 परिवादियों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई गईं डीएम के जनता दरबार में कुल 124 परिवादियों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई गईं। सभी शिकायतों का विधिवत पंजी संधारण करते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन तथा सतत अनुश्रवण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो।जनता दरबार को लेकर आम नागरिकों में विशेष उत्साह और व्यापक सहभागिता देखने को मिली। प्रातःकाल से ही शिकायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन निर्बाध रूप से चलती रही। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की आशा और सकारात्मक विश्वास के साथ जिला पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए। सिटी रिपोर्टर |औरंगाबाद शुक्रवार को समाहरणालय, औरंगाबाद स्थित जिला पदाधिकारी कार्यालय कक्ष में जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा व एसपी कक्ष में एसपी अंबरिश राहुल की अध्यक्षता में नई पहल सबका सम्मान–जीवन आसान के अंतर्गत जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है।जनता दरबार की शुरुआत जिला पदाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का सम्मानपूर्वक स्वागत करते हुए की गई। आगंतुकों की सुविधा एवं गरिमा का विशेष ध्यान रखते हुए उन्हें कतारबद्ध और सुव्यवस्थित रूप से बैठाने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इसके उपरांत नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार और गंभीरतापूर्वक सुना गया। प्राप्त शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन के लिए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।सुनवाई को समयबद्ध, पारदर्शी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से टोकन प्रणाली लागू की गई, जिससे प्रत्येक फरियादी की बारी सुनिश्चित हो सके। जनता दरबार में उपस्थित नागरिकों की सुविधा के लिए बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छ शौचालय सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। हर सोमवार व शुक्रवार को लगना है जनता दरबार गौरतलब है कि सबका सम्मान–जीवन आसान पहल के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह के दो कार्य दिवस सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल एवं अन्य सरकारी कार्यालयों में कार्यालय प्रधान अपने-अपने निर्धारित कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। इस व्यवस्था से प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, समन्वय और विश्वास को और मजबूती मिलेगी। 124 परिवादियों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई गईं डीएम के जनता दरबार में कुल 124 परिवादियों द्वारा अपनी-अपनी शिकायतें दर्ज कराई गईं। सभी शिकायतों का विधिवत पंजी संधारण करते हुए संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन तथा सतत अनुश्रवण के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और प्रत्येक मामले का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक मजबूत हो।जनता दरबार को लेकर आम नागरिकों में विशेष उत्साह और व्यापक सहभागिता देखने को मिली। प्रातःकाल से ही शिकायतों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन निर्बाध रूप से चलती रही। बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की आशा और सकारात्मक विश्वास के साथ जिला पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष उपस्थित हुए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *