DM ने गृह रक्षकों को सत्य निष्ठा की दिलाई शपथ:मधुबनी के पंडौल खेल मैदान में पासिंग आउट परेड, जिलाधिकारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

DM ने गृह रक्षकों को सत्य निष्ठा की दिलाई शपथ:मधुबनी के पंडौल खेल मैदान में पासिंग आउट परेड, जिलाधिकारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को पंडौल स्थित खेल मैदान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी मधुबनी के देखरेख में आयोजित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर नवप्रशिक्षित गृह रक्षकों को संबोधित किया और उन्हें सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। डीएम शर्मा ने गृह रक्षकों को अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गृह रक्षक राज्य की आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा की रीढ़ हैं। उनका वास्तविक परिचय अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना है। DM ने परेड की सराहना की जिलाधिकारी ने सभी नवप्रशिक्षित गृह रक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। डीएम ने इस परेड को अनुशासन और शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। जिलाधिकारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बुके देकर सम्मानित भी किया गया। डीएम ने सभी गृह रक्षकों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने और अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्पित रहने का निर्देश दिया। मधुबनी जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने शुक्रवार को पंडौल स्थित खेल मैदान में बिहार गृह रक्षा वाहिनी मधुबनी के देखरेख में आयोजित पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने इस अवसर पर नवप्रशिक्षित गृह रक्षकों को संबोधित किया और उन्हें सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई। डीएम शर्मा ने गृह रक्षकों को अनुशासन, सेवा और समर्पण का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि गृह रक्षक राज्य की आपदा प्रबंधन, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा की रीढ़ हैं। उनका वास्तविक परिचय अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करना है। DM ने परेड की सराहना की जिलाधिकारी ने सभी नवप्रशिक्षित गृह रक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उन्हें राष्ट्र एवं समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। डीएम ने इस परेड को अनुशासन और शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। जिलाधिकारी को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर इस कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और बुके देकर सम्मानित भी किया गया। डीएम ने सभी गृह रक्षकों को पूरी ईमानदारी से कार्य करने और अपनी जान की परवाह किए बिना राष्ट्र सेवा के प्रति संकल्पित रहने का निर्देश दिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *