अमरपाटन में आधी रात तेज आवाज में बजा डीजे:पुलिस ने एम्प्लीफायर-साउंड सिस्टम किया जब्त; संचालक पर केस दर्ज

अमरपाटन में आधी रात तेज आवाज में बजा डीजे:पुलिस ने एम्प्लीफायर-साउंड सिस्टम किया जब्त; संचालक पर केस दर्ज

मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र के बजरहा टोला वार्ड नंबर 05 में शनिवार देर रात तेज आवाज में डीजे बजने पर पुलिस ने कार्रवाई की। शिकायत मिलने के बाद अमरपाटन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर म्यूजिक सिस्टम जब्त कर लिया और डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। उपनिरीक्षक मिथलेश त्रिपाठी अपनी डायल 112 टीम के साथ शनिवार रात गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें बजरहा टोला स्थित घर से तेज आवाज में डीजे बजने की सूचना मिली। पुलिस टीम रात करीब 1:25 बजे मौके पर पहुंची, जहां उन्होंने पाया कि डीजे की अत्यधिक तेज आवाज से आसपास के लोग परेशान थे। डीजे संचालक को देर रात हिरासत में लिया पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डीजे संचालक महावीर उर्फ गुड्डू चौरसिया (38, निवासी ग्राम लालपुर) को हिरासत में ले लिया। आरोपी का यह कृत्य मध्य प्रदेश कोलाहल नियंत्रण अधिनियम 1985 की धारा 7/15 के तहत दंडनीय अपराध माना गया। पुलिस ने गवाहों के सामने मौके से अहूजा कंपनी का एक एम्प्लीफायर और दो बड़े डीजे साउंड बॉक्स जब्त किए। जब्त किए गए इन उपकरणों की अनुमानित कीमत लगभग 10,000 रुपए है। आरोपी महावीर चौरसिया को न्यायालय में पेश होने के लिए धारा 35(3) बीएनएसएस के तहत नोटिस जारी किया गया है। अमरपाटन पुलिस ने जब्त किए गए सभी सामान को थाने के मालखाने में सुरक्षित जमा कर दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *