Diya Kumari Lifestyle: सुबह की कॉफी से एनर्जी,साड़ियों से पहचान… जानिए दिया कुमारी की फिट और खूबसूरती का राज

Diya Kumari Lifestyle: सुबह की कॉफी से एनर्जी,साड़ियों से पहचान… जानिए दिया कुमारी की फिट और खूबसूरती का राज

पिलाटे और योग से खुद को रखती हैं फिट (Diya Kumari Fitness Routine)

​इंटरव्यू में दिया कुमारी ने बताया कि एक डिप्टी सीएम की भागदौड़ भरी जिंदगी के बावजूद वह अपनी सेहत से कोई समझौता नहीं करतीं है। उन्होंने बताया कि उनके सोने का समय तो निश्चित नहीं है, लेकिन वह सुबह 6 से 7 बजे के बीच जरूर उठ जाती हैं। भले ही वह केवल 5-6 घंटे की नींद ले पाएं और अपने दिन की शुरुआत कॉफी के साथ करती हैं। ​उन्हें जिम में हैवी एक्सरसाइज के बजाए पिलाटे (Pilates) और योग करना ज्यादा पसंद है, जो उन्हें फिजीकली और मेंटली रूप से फिट रखता है। टाइम मिलने पर वह स्विमिंग और लंबी वॉक भी एन्जॉय करती है।

विरासत में मिला साड़ी प्रेम जिसमें लहरिया है सबसे खास (Diya Kumari Saree Collection)

 Diya Kumari Curly Tales interview, Rajasthan Deputy CM Diya Kumari
Diya Kumari Royal Look | (फोटो सोर्स- patrika.com)

​दिया कुमारी के शानदार साड़ी कलेक्शन के पीछे एक इमोशनल स्टोरी छिपी है। उन्होंने बताया कि उनके पास साड़ियों का बहुत बड़ा कलेक्शन है, जिसमें उनकी दादी, नानी और मां से विरासत में मिली पुरानी साड़ियां भी शामिल हैं। वह इन साड़ियों को केवल परिधान नहीं, बल्कि अपनी स्मृतियां मानती हैं। राजस्थानी संस्कृति की पहचान ‘लहरिया’ साड़ी उनकी सबसे पसंदीदा है, जिसे वह बहुत गर्व के साथ पहनती हैं।

​ट्रैवल और नेचर: रेगिस्तान की रेत में मिलता है सुकून

​जब बात घूमने-फिरने की आती है, तो दिया कुमारी को अपने दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताना पसंद है। उन्हें राजस्थान का रेगिस्तानी इलाका और वाइल्डलाइफ सेंचुरीज (वन्यजीव अभयारण्य) घूमना बहुत पसंद है। नेचर के बीच रहना और अपनी जड़ों से जुड़े रहना ही उनकी सादगी का राज है।

​बचपन का अनोखा सपना ‘एस्ट्रोनॉट’ बनना था

​इंटरव्यू का सबसे रोचक मोड़ तब आया जब उन्होंने अपने बचपन के सपने के बारे में बात की। दिया कुमारी ने बताया कि वह कभी राजनीति में कदम नहीं रखना चाहती थीं। उनकी रुचि अंतरिक्ष विज्ञान में थी और वह एक एस्ट्रोनॉट (Astronaut) बनकर ब्रह्मांड की गुत्थियों को समझना चाहती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *