दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां! शादी के 10 बाद पिता बनेंगे विवेक दहिया

दिव्यांका त्रिपाठी बनने वाली हैं मां! शादी के 10 बाद पिता बनेंगे विवेक दहिया

Divyanka Tripathi Pregnancy: टेलीविजन जगत से एक बेहद बड़ी खुशखबरी आई हैं। फेमस एक्ट्रेस और ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी के चाहने वाले जश्न मना रहे हैं। खबर है कि दिव्यांका और उनके पति विवेक दहिया जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। शादी के करीब 10 साल बाद इस ‘पॉवर कपल’ के घर नन्हा मेहमान आने वाला है, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। हालांकि अभी तक कपल की तरफ से प्रेग्नेंसी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

6 से 7 महीने की प्रेग्नेंट हैं दिव्यांका? (Divyanka Tripathi Pregnancy)

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, दिव्यांका अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे पड़ाव यानी छठे या सातवें महीने में हैं। हालांकि, इस जोड़ी ने अभी तक आधिकारिक रूप से कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इंडस्ट्री के करीबी सूत्रों का कहना है कि वह सही समय का इंतजार कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि दिव्यांका और विवेक जल्द ही एक खूबसूरत फोटोशूट या प्यारे से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस ‘गुड न्यूज’ का एलान कर सकते हैं।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

सेट पर शुरू हुआ था दिव्यांका और विवेक का प्यार (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya expecting their first child)

दिव्यांका और विवेक की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों की मुलाकात एकता कपूर के हिट शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी। पर्दे पर साथ काम करते-करते दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ा। जुलाई 2016 में उन्होंने भोपाल में बेहद शाही अंदाज में शादी रचाई थी। तब से लेकर आज तक, फैंस उन्हें प्यार से ‘दिवेक’ (Divek) बुलाते हैं और यह जोड़ी टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और खुशमिजाज जोड़ियों में गिनी जाती है।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

दिव्यांका-विवेक बनाए रखते हैं प्राइवेसी (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya)

दिव्यांका और विवेक हमेशा से अपनी निजी जिंदगी को थोड़ा ‘लो-प्रोफाइल’ रखना पसंद करते हैं। वह अक्सर अपनी खुशी के पल फैंस के साथ शेयर तो करते हैं, लेकिन गंभीर निजी मामलों में प्राइवेसी बनाए रखते हैं। शायद यही वजह है कि उन्होंने अब तक इस खबर को छुपाकर रखा था। दिव्यांका फिलहाल काम से ब्रेक लेकर अपने इस खास और खुशनुमा दौर का आनंद ले रही हैं।

Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya

फैंस और फ्रेंड दे रहे बधाई

जैसे ही सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई, बधाई देने वालों का तांता लग गया। फैंस अपनी पसंदीदा ‘इशिता भल्ला’ को असल जिंदगी में मां बनते देखने के लिए काफी बेताब हैं। अब बस सबको उस आधिकारिक पोस्ट का इंतजार है, जिसमें दिव्यांका खुद अपनी इस नई यात्रा के बारे में बताएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *