Divyanka Tripathi Pregnant: फेमस टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। बता दें, लंबे समय तक अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को छिपाने के बाद अब दोनों अपने घर में नन्हे मेहमान के आने की एलान कर दी है और वे अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए बहुत उत्साहित भी हैं।
शादी को 10 साल पूरे होने पर खास खबर को शेयर किया
स्टार्स दिव्यांका और विवेक ने अपनी शादी को 10 साल पूरे होने पर ही इस खास खबर को शेयर किया है, ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि वे इस नए सफर के लिए पूरी तरह से तैयार होना चाहते थे। दोनों की पहली मुलाकात फेमस टीवी शो ‘ये है मोहब्बतें’ के सेट पर हुई थी, जिसके बाद उनकी जोड़ी जम गई और 2016 में उन्होंने शादी की।
इतना ही नहीं, दिव्यांका ने एक सुंदर मैटरनिटी फोटोशूट करवाया है, जिसमें वे सफेद रंग की सादगी भरी ड्रेस में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। साथ ही, उन्होंने प्यारे पर्ल ज्वेलरी के साथ अपना लुक भी कंप्लीट किया। तो वहीं, विवेक भी सफेद शर्ट और पैंट में उनके साथ मैच करते दिखे। दोनों ने हाथों में छोटी सी बेबी शूज पकड़ी हुई फोटो साझा की है।
जिंदगी धैर्य और समझदारी से चलती है
दरअसल, फोटो के साथ दिव्यांका ने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि कभी-कभी जिंदगी की सबसे खास खुशियां धैर्य और समझदारी से आती हैं। उन्होंने अपने फैंस का आभार जताया और बताया कि वे माता-पिता बनने वाले हैं, जो उनके लिए एक खूबसूरत नया चैप्टर होगा।
बता दें, इस खबर के बाद टीवी जगत के कई स्टार्स और फैंस ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं। दिव्यांका त्रिपाठी फिलहाल पर्दे से दूर हैं पर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।


