लखनऊ में 23 नवम्बर को होगा ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’:मोहन भागवत , सीएम योगी होंगे शामिल , ज्ञानानंद महाराज बोले- घर-घर गीता पहुंचाना लक्ष्य

लखनऊ में 23 नवम्बर को होगा ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’:मोहन भागवत , सीएम योगी होंगे शामिल , ज्ञानानंद महाराज बोले- घर-घर गीता पहुंचाना लक्ष्य

लखनऊ में गीता के शाश्वत संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ‘जीओ गीता परिवार’ के द्वारा 23 नवंबर को ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन के मार्गदर्शक ज्ञानानंद महाराज ने बताया कि यह आयोजन जनेश्वर मिश्र पार्क में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत विशेष रूप से उपस्थित होंगे। सुखद जीवन के लिए गीता पाठ जरूरी ज्ञानानंद महाराज बताया कि यह उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक आह्वान, एक अभियान और एक समाधान है। उन्होंने कहा कि आधुनिक जीवन में बढ़ते तनाव और नैतिक द्वंद्व का एकमात्र समाधान श्रीमद्भगवद्गीता में ही है। गीता हमें आत्मसंयम, विवेक, समर्पण और निष्काम कर्म की शिक्षा देती है, जो समाज में शांति और संतुलन का आधार है। गुरुकुलों के 500 छात्र करेंगे गीता पाठ स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि यह आयोजन 2026 की गीता जयंती का शंखनाद है और इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को ‘गीता-मय प्रदेश’ बनाना है। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक जागरण है, जो गीता के संस्कारों को घर-घर पहुँचाने का संकल्प लिए हुए है। आयोजन के संयोजक सेवानिवृत्त आईएएस मणि प्रसाद मिश्र ने बताया कि यह प्रदेश स्तर पर अब तक का सबसे बड़ा गीता पाठ समारोह होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गीता के श्लोकों पर आधारित हवन और सामूहिक गीता पाठ से होगी। गुरुकुलों के 500 छात्र समवेत रूप से गीता का पाठ करेंगे, जिसमें हजारों श्रद्धालु सहभागी बनेंगे। गौ सेवा और गीता पाठ जरूरी स्वामी ज्ञानानंद ने कहा कि कार्यक्रम में संत-महात्मा, शिक्षाविद, चिकित्सक, न्यायविद, प्रशासनिक अधिकारी, सेना और पुलिस प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। गीता प्रेमियों से आह्वान करते हुए कहा कि गौ सेवा और गीता पाठ करते रहो जब तक सांस है। गीता हमारे कर्म को साधना बनाती है और साधना को जीवन का उत्सव। उन्होंने कहा कि ‘दिव्य गीता प्रेरणा उत्सव’ समाज में सकारात्मक चेतना और नैतिक जागरण का पुल बनेगा, जो गीता के संदेश को जीवन के हर क्षेत्र में जीवंत करेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *