अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए प्रयागराज से 500 किमी दूर गर्लफ्रेंड समस्तीपुर पहुंची। महिला तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है। इंस्टग्राम से महिला संजू कुमार का अफेयर समस्तीपुर के बॉबी से हुआ था। समस्तीपुर में जब संजू (32) आई तब बॉबी (26) उसे अपनी बहन के घर ले गया और वहीं उसकी मांग में सिंदूर भरी। इस बीच बॉबी के पिता को अफेयर के बारे में पता लग गया। उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बॉबी के पिता ने संजू पर दबाल बनाया कि जहां से आई हो वही चली जाओ। करीब 4 दिन तक संजू अनजान शहर में एक ग्रामीण के घर रही। जब ग्रामीणों ने पंचायती की। जिसमें संजू के पक्ष में सभी ने कहा, पर बॉबी के परिजन ने रिश्ते से इनकार कर दिया। शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की पुलिस गांव पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर हथौड़ी थाने ले गई। जहां समझौता हुआ। जिसके बाद लड़की को लड़का के घर पहुंचाया गया। अब लड़की लड़के के घर रह रही है। मामला शिवाजीनगर के बल्लीपुर गांव का है। समस्तीपुर पहुंचे के बाद होटल में गए दोनों संजू 7 मार्च को प्रयागराज से समस्तीपुर के लिए निकली थी। 8 को स्वतंत्रती सेनानी एक्सप्रेस से पहुंची। उसने बॉबी को फोन किया। बॉबी उससे मिलने के लिए समस्तीपुर स्टेशन पहुंचा। 8 की रात दोनों समस्तीपुर स्टेशन के पास एक होटल में रुके। जिसके बाद बॉबी उसे अपने बहन के घर ले गया। जहां 12 मार्च तक रुका। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। महिला के अनुसार बॉबी के पिता ने उसे धमकाया और बॉबी को अपने साथ ले गए। बॉबी का मोबाइल भी छिन लिया था। बॉबी के बच्चे की मां बनने वाली है संजू का पहले पति से तलाक हो चुका है। संजू की एक बेटी भी है, जो अपने पिता के साथ रहता है। संजू अपने जिंदगी में अकेली पड़ गई थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती बॉबी से हुई। पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर खूब बात होती थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पिछले 9 महीने में बॉबी 4 बार संजू से मिलने के लिए प्रयागराज गया। शारीरिक संबंध भी बनाया। बॉबी ने संजू का शादी का वादा किया था। संजू अब बॉबी के बच्चे की मां बनने वाली है। सामाजिक ममझौते के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया शिवाजीनगर थानाध्यक्ष मौसम कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई। लड़की लड़के के साथ रहना चाह रही है। जिस कारण सामाजिक स्तर पर समझौता के बाद लड़की को लड़के के घर भेजा गया। अपने बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए प्रयागराज से 500 किमी दूर गर्लफ्रेंड समस्तीपुर पहुंची। महिला तलाकशुदा है और एक बच्चे की मां है। इंस्टग्राम से महिला संजू कुमार का अफेयर समस्तीपुर के बॉबी से हुआ था। समस्तीपुर में जब संजू (32) आई तब बॉबी (26) उसे अपनी बहन के घर ले गया और वहीं उसकी मांग में सिंदूर भरी। इस बीच बॉबी के पिता को अफेयर के बारे में पता लग गया। उन्हें ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बॉबी के पिता ने संजू पर दबाल बनाया कि जहां से आई हो वही चली जाओ। करीब 4 दिन तक संजू अनजान शहर में एक ग्रामीण के घर रही। जब ग्रामीणों ने पंचायती की। जिसमें संजू के पक्ष में सभी ने कहा, पर बॉबी के परिजन ने रिश्ते से इनकार कर दिया। शनिवार देर शाम ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की पुलिस गांव पहुंची और युवती को अपने साथ लेकर हथौड़ी थाने ले गई। जहां समझौता हुआ। जिसके बाद लड़की को लड़का के घर पहुंचाया गया। अब लड़की लड़के के घर रह रही है। मामला शिवाजीनगर के बल्लीपुर गांव का है। समस्तीपुर पहुंचे के बाद होटल में गए दोनों संजू 7 मार्च को प्रयागराज से समस्तीपुर के लिए निकली थी। 8 को स्वतंत्रती सेनानी एक्सप्रेस से पहुंची। उसने बॉबी को फोन किया। बॉबी उससे मिलने के लिए समस्तीपुर स्टेशन पहुंचा। 8 की रात दोनों समस्तीपुर स्टेशन के पास एक होटल में रुके। जिसके बाद बॉबी उसे अपने बहन के घर ले गया। जहां 12 मार्च तक रुका। इस दौरान दोनों पति-पत्नी की तरह रहते थे। महिला के अनुसार बॉबी के पिता ने उसे धमकाया और बॉबी को अपने साथ ले गए। बॉबी का मोबाइल भी छिन लिया था। बॉबी के बच्चे की मां बनने वाली है संजू का पहले पति से तलाक हो चुका है। संजू की एक बेटी भी है, जो अपने पिता के साथ रहता है। संजू अपने जिंदगी में अकेली पड़ गई थी। इसी दौरान इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती बॉबी से हुई। पहले दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर खूब बात होती थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। पिछले 9 महीने में बॉबी 4 बार संजू से मिलने के लिए प्रयागराज गया। शारीरिक संबंध भी बनाया। बॉबी ने संजू का शादी का वादा किया था। संजू अब बॉबी के बच्चे की मां बनने वाली है। सामाजिक ममझौते के बाद लड़की को लड़के के घर भेज दिया गया शिवाजीनगर थानाध्यक्ष मौसम कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी के बाद दोनों पक्ष के लोगों को थाने पर बुलाकर पूछताछ की गई। लड़की लड़के के साथ रहना चाह रही है। जिस कारण सामाजिक स्तर पर समझौता के बाद लड़की को लड़के के घर भेजा गया।


