तलाक और बढ़ते विवाद ने इस एक्ट्रेस की छीनी शोहरत, रातों-रात पलट दी किस्मत, अब है गुमनाम

तलाक और बढ़ते विवाद ने इस एक्ट्रेस की छीनी शोहरत, रातों-रात पलट दी किस्मत, अब है गुमनाम

Urmila Matondkar: बॉलीवुड की ‘रंगीला गर्ल’ यानी उर्मिला मातोंडकर, जिन्होंने अपनी एक्टिंग और डांस से एक दौर में लाखों दिलों पर राज किया, अब एक नए लुक में कमबैक के लिए तैयार हैं। राजनीति के गलियारों में अपनी किस्मत आजमाने के बाद, उर्मिला अब ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के द्वारा दर्शकों से फिर जुड़ने वाली हैं। ये खबर उनके फैंस के लिए किसी सौगात से कम नहीं है, जो लंबे समय से उन्हें पर्दे पर देखने का इंतजार कर रहे थे।

छोटी उम्र में आर्थिक तंगी के बीच

उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को मुंबई में श्रीकांत और सुनीता मातोंडकर के घर हुआ। एक मिडिल‑क्लास परिवार में पली‑बढ़ी उर्मिला ने स्कूलिंग मुंबई में पूरी की और बाद में डीजी रुपारेल कॉलेज से आगे की पढ़ाई की। साथ ही, बचपन से ही थिएटर में रुचि रखने वाली उर्मिला अक्सर अपने दादा के साथ नाटक देखने जाती थीं, जिससे एक्टिंग के प्रति उनका झुकाव पैदा हुआ।

छोटी उम्र में आर्थिक तंगी के बीच भी परिवार ने उनके लिए जितना संभव हो सका वो दिया। इसी दौर में उन्होंने सिर्फ 6 साल की उम्र में फिल्मों में काम शुरू कर दिया और पहली फिल्म ‘कर्म’ में बाल कलाकार के रूप में और बाद में ‘मासूम’ जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। पढ़ाई के साथ अभिनय करती हुई उर्मिला धीरे‑धीरे इंडस्ट्री में पहचानी जाने लगीं और 17 साल की उम्र में उन्हें मलयालम फिल्म ‘चाणक्यन’ में लीड का मौका मिला।

तलाक और बढ़ते विवाद ने इस एक्ट्रेस की छीनी शोहरत

हालांकि बॉलीवुड में असली पहचान उन्हें 1995 में आई फिल्म ‘रंगीला’ से मिली। इस फिल्म में उनका नया अंदाज, नृत्य और आत्मविश्वास दर्शकों के दिलों को छू गया और वे छाए रहीं। इस फिल्म ने उन्हें कई पुरस्कार भी दिलाए और ‘रंगीला गर्ल’ के रूप में पहचान मिली। सक्सेस के बाद उनके पास लगातार प्रोजेक्ट्स आने लगे और 1999 में उनकी कई फिल्में रिलीज हुईं जिनमें ‘सत्या’, ‘मस्त’, ‘कौन’ और ‘खूबसूरत’ जैसी फिल्में शामिल थीं।

इतना ही नहीं, उर्मिला का करियर खासतौर पर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा के साथ जुड़ा और दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया। हिंदी और साउथ फिल्‍मों में कुल मिलाकर वे करीब 13 बार एक‑साथ दिखाई दिए। हालांकि लंबे समय तक केवल एक ही निर्देशक के साथ काम करने की वजह से दोनों की अफेयर की बाते बननी शूरू हो गई और कहीं न कहीं ये बातें सच भी थी। दोनों के बीच कुछ खबरों में सेट पर हुई नोक‑झोंक और विवादों का जिक्र भी आया और विवाद बढ़ता ही गया।

फिल्मी करियर डुबता चला गया

इसके बाद 2005 में उर्मिला का फिल्मी करियर डुबता चला गया और 2016 में उनका विवाह बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से हुआ, जो उनसे 9 साल छोटे थे। उर्मिला ने 3 मार्च, 2016 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड मोहसिन अख्तर से इंटर रिलीजन शादी की और उनकी शादी को हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों से भारी आलोचना मिली और 8 साल के बाद दोनों की शादी टूट गई। साल 2024 को उर्मिला मातोंडकर ने टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया की पहले ही कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर कर दी थी, “काफी सोच-विचार करने के बाद, उर्मिला ने मोहसिन के साथ अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। इस सैपरेशन के पीछे का कारण अभी भी पता नहीं है, तलाक आपसी शर्तों पर नहीं हो रहा है।”

इसके कुछ समय बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर राजनीति में कदम रखा। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर मुंबई सीट से चुनाव लड़ा, लेकिन भाजपा के गोपाल शेट्टी से हार का सामना करना पड़ा। इसके कुछ महीनों बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। बता दें, वो रातों-रात अपनी दिलचस्प और सफल छवि खो बैठीं और अब पहले जैसी पहचान और शोहरत से दूर, कहीं गुमनाम-सी जिंदगी बसर कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *