प्रमंडलीय आयुक्त ने सप्लाई मैनेजमेंट की रिव्यु की:जमुई में ब्लैक मार्केटिंग पर जीरो टॉलरेंस, गैस बैकलॉग खत्म करने के निर्देश

प्रमंडलीय आयुक्त ने सप्लाई मैनेजमेंट की रिव्यु की:जमुई में ब्लैक मार्केटिंग पर जीरो टॉलरेंस, गैस बैकलॉग खत्म करने के निर्देश

मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त ने जमुई समाहरणालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के वैश्विक प्रभावों के बीच खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पाद और रसोई गैस की आपूर्ति हर हाल में सुचारु रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी या आपूर्ति बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बुकिंग बैकलॉग खत्म करने और अतिरिक्त मैनपावर लगाने के निर्देश गैस आपूर्ति के संबंध में, आयुक्त ने लोकल और बीपीसीएल को बुकिंग बैकलॉग खत्म करने और अतिरिक्त मैनपावर लगाने के निर्देश दिए। झाझा स्थित मां भवानी भारत गैस एजेंसी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पीएनजी पाइपलाइन विस्तार पर आयुक्त ने कनेक्शन तुरंत सक्रिय करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कालाबाजारी के खिलाफ अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई जिला पदाधिकारी नवीन ने बताया कि कालाबाजारी के खिलाफ अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और एक गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की ट्रैकिंग सुनिश्चित करने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। प्रशासन ने जनता से सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। मुंगेर प्रमंडलीय आयुक्त ने जमुई समाहरणालय में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के वैश्विक प्रभावों के बीच खाद्यान्न, पेट्रोलियम उत्पाद और रसोई गैस की आपूर्ति हर हाल में सुचारु रखने के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कालाबाजारी या आपूर्ति बाधित करने वाले तत्वों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाई जाएगी। ऐसे मामलों में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। बुकिंग बैकलॉग खत्म करने और अतिरिक्त मैनपावर लगाने के निर्देश गैस आपूर्ति के संबंध में, आयुक्त ने लोकल और बीपीसीएल को बुकिंग बैकलॉग खत्म करने और अतिरिक्त मैनपावर लगाने के निर्देश दिए। झाझा स्थित मां भवानी भारत गैस एजेंसी पर 6 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। पीएनजी पाइपलाइन विस्तार पर आयुक्त ने कनेक्शन तुरंत सक्रिय करने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। कालाबाजारी के खिलाफ अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई जिला पदाधिकारी नवीन ने बताया कि कालाबाजारी के खिलाफ अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और एक गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने प्रवासी श्रमिकों की ट्रैकिंग सुनिश्चित करने और अफवाहों पर रोक लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। प्रशासन ने जनता से सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *