थार दीवार को तोड़ते हुए झील में गिरी, गोताखोरों ने दो युवकों को बचाया

थार दीवार को तोड़ते हुए झील में गिरी, गोताखोरों ने दो युवकों को बचाया

जोधपुर | एसयूवी थार की रफ्तार और इससे हादसों की खबरें आएदिन आती हैं। शहर में सिद्धनाथ-कायलाना रोड पर भी मंगलवार सुबह ऐसा ही हुआ। एक बेकाबू थार ढाई फीट ऊंची दीवार तोड़ते हुए 25 फीट नीचे कायलाना झील में जा गिरी। थार में सवार दो युवक जैसे-तैसे बाहर निकले और कार पर लटके रहे। समय रहते सूचना मिलने पर कांस्टेबल व गोताखोरों ने उन्हें बचा लिया। थार पानी में डूब गई। दोनों युवकों में से एक जयपुर निवासी अनिरुद्ध (28) की 10 दिन बाद ही शादी है। वह जयपुर से बोरानाडा निवाासी अपने दोस्त किशन (27) को कार्ड देने आया था। बाद में अन्य दोस्तों के साथ दो थार में कायलाना घूमने निकले थे। अनिरुद्ध व किशन एक कार में थे। सुबह करीब 10:45 बजे हादसा हुआ। थार को अनिरुद्ध चला रहा था। तेज रफ्तार होने के कारण थार अनियंत्रित हुई और झील में जा गिरी। ऊंचाई से गिरने के कारण थार के पीछे वाला शीशा टूट गया। दूसरी थार में सवार दो युवकों ने झील की दीवार पर लिखे नंबरों के आधार पर कायलाना चौकी को सूचना दी। आधा किमी दूर स्थित चौकी से कांस्टेबल दिनेश सोढ़ा, रमेश बिश्नोई व गोताखोर भरत चौधरी तत्काल पहुंचे। वे झील में कूदे और करीब 10 मिनट में ही दोनों युवकों को सकुशल निकाल लिया। हालांकि, एसयूवी झील में ही डूब गई। उसे हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से निकालने के प्रयास देर शाम तक जारी थे। अब बुधवार सुबह तलाश की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *