भास्कर न्यूज| चाईबासा लीड एजेंसी सड़क सुरक्षा समिति झारखंड सरकार द्वारा शनिवार को रांची के बी एन आर चाणक्य में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सेमिनार सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में घायलों को सदर अस्पताल, निजी क्लीनिक में पहुंचाकर उनकी जान बचाने व मानव सेवा को लेकर प. सिंहभूम जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य अधिवक्ता राजाराम गुप्ता को तथा जैतगढ़ निवासी प्रमिला पात्रों को गुड समरिटर्न को लेकर परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा व परिवहन सचिव (झारखंड सरकार) विप्रा भाल, संयुक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) प्रदीप कुमार व परिवहन आयुक्त संजीव कुमार बेसरा ने संयुक्त रूप से प्रतीक चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर परिवहन मंत्री बिरुवा ने राजाराम गुप्ता एवं प्रमिला पात्रों द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को लेकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। मौके पर विभिन्न विभागों के मुख्य सचिव एवं अन्य राज्यों से आए टेक्निकल एक्सपर्ट, तथा विभिन्न जिलों के जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा प. सिंहभूम मोटरयान निरीक्षक कृष्णा सोरेन, एवं नेल्सन तिर्की व सड़क सुरक्षा टीम के पदाधिकारी मौजूद थे।


