जिलाध्यक्ष यादव की माताजी का निधन, समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

जिलाध्यक्ष यादव की माताजी का निधन, समाजसेवियों ने दी श्रद्धांजलि

अशोकनगर | आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भीम सिंह यादव की माताजी का निधन हो गया। उनके निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन सोमवार को वसंत विहार स्थित उनके निवास किया गया। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री कप्तान सिंह यादव उपस्थित रहे। सभा में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों, शिक्षक संगठनों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। कार्यक्रम का संचालन मनेंद्र मीनू ने किया। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा जिला महामंत्री नंदलाल यादव, शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, रामगोपाल शिवहरे, दिलीप रघुवंशी और केपी यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व गणमान्य नागरिक शामिल थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *