नवादा में जिलाधिकारी ने पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा की:6670 सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य, 31 मार्च तक काम होगा पूरा

नवादा में जिलाधिकारी ने पंचायती राज योजनाओं की समीक्षा की:6670 सोलर लाइट लगाने का लक्ष्य, 31 मार्च तक काम होगा पूरा

नवादा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की स्थिति प्रस्तुत की। सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की हुई विशेष समीक्षा बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर विशेष चर्चा की गई। बताया गया कि स्टेज-04 के तहत 6670 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके मुकाबले अब तक 1401 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्य 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया तथा गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जेआईसीआर रिपोर्ट और खराब लाइट सुधारने के निर्देश डीएम ने सभी संबंधित एजेंसियों को जेआईसीआर (जॉइंट इंस्पेक्शन कम रिपोर्ट) शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर अभी तक इंस्टॉलेशन नहीं हुआ है वहां कार्य में तेजी लाने तथा खराब सोलर स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर जल्द चालू करने का आदेश दिया गया। मोक्ष धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा मोक्ष धाम योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 117 स्थलों का चयन किया गया है। इनमें से 18 मोक्ष धामों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 19 निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी लाने के आदेश पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। जिन पंचायतों में कार्य लंबित है, वहां निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। वित्त आयोग की राशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें 15वें वित्त आयोग की राशि का कम व्यय करने वाली पंचायतों को माह के अंत तक शत-प्रतिशत खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं षष्ठम वित्त आयोग की शेष राशि से योजनाओं का क्रियान्वयन तेज करने तथा अनुरक्षकों के भुगतान में भी तेजी लाने को कहा गया। नवादा में जिलाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में पंचायती राज विभाग से संबंधित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायतों में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी नवीन कुमार पांडेय ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं की स्थिति प्रस्तुत की। सोलर स्ट्रीट लाइट योजना की हुई विशेष समीक्षा बैठक में सोलर स्ट्रीट लाइट योजना पर विशेष चर्चा की गई। बताया गया कि स्टेज-04 के तहत 6670 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके मुकाबले अब तक 1401 लाइटें स्थापित की जा चुकी हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्य 31 मार्च 2026 तक हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया तथा गुणवत्ता और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जेआईसीआर रिपोर्ट और खराब लाइट सुधारने के निर्देश डीएम ने सभी संबंधित एजेंसियों को जेआईसीआर (जॉइंट इंस्पेक्शन कम रिपोर्ट) शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिन स्थानों पर अभी तक इंस्टॉलेशन नहीं हुआ है वहां कार्य में तेजी लाने तथा खराब सोलर स्ट्रीट लाइटों को चिन्हित कर जल्द चालू करने का आदेश दिया गया। मोक्ष धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा मोक्ष धाम योजना की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 117 स्थलों का चयन किया गया है। इनमें से 18 मोक्ष धामों का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि 19 निर्माणाधीन हैं। जिलाधिकारी ने शेष कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। पंचायत सरकार भवन निर्माण में तेजी लाने के आदेश पंचायत सरकार भवनों की समीक्षा करते हुए डीएम ने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। जिन पंचायतों में कार्य लंबित है, वहां निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा गया। वित्त आयोग की राशि का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें 15वें वित्त आयोग की राशि का कम व्यय करने वाली पंचायतों को माह के अंत तक शत-प्रतिशत खर्च सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं षष्ठम वित्त आयोग की शेष राशि से योजनाओं का क्रियान्वयन तेज करने तथा अनुरक्षकों के भुगतान में भी तेजी लाने को कहा गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *