एटा के जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सकीट रोड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज एटा के प्रांगण में संचालित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया। यह कार्य जनसहयोग से पूरा किया गया है। कार्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो चुका था। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह की प्रेरणा और जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत के प्रयासों तथा कुशल प्रबंधन से शिक्षा विभाग के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों और शिक्षकों से प्राप्त जनसहयोग से इसका जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण संभव हो सका। उद्घाटन के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिलाधिकारी का बुके भेंट कर स्वागत किया। जिलाधिकारी ने फीता काटकर कार्यालय के उद्घाटन हेतु लगाई गई शिलापट्टिका का अनावरण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनसहयोग से कार्यालय के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इससे जनपद के अन्य अधिकारियों को भी अपने कार्यालयों में साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण हेतु प्रेरणा मिलेगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने बताया कि कार्यालय के आंतरिक एवं बाह्य जीर्णोद्धार, साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण का यह कार्य जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह से प्राप्त दिशा-निर्देश एवं प्रेरणा तथा शिक्षा विभाग के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं कार्यालय सहायकों द्वारा प्रदान किए गए सहयोग से संपन्न हुआ है। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने राजकीय इंटर कॉलेज के पुराने भवन के हॉल के जीर्णोद्धार कार्य का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुकेश मित्तल लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा, गिरिजा शंकर राजपूत जिला समन्वयक, विनोद कुमार, क्षेत्रपाल सिंह, डॉ. सुधीर गुप्ता अध्यक्ष प्रधानाचार्य परिषद, राहुल गुप्ता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी, रामवीर सिंह यादव पूर्व प्रधानाचार्य, जावेद अनवर, मनोज कुमार तिवारी, राजवीर सिंह, सत्यवीर सिंह यादव, वेद प्रकाश बघेल, विनय प्रसाद, रजनीश चौहान, संजीव कुमार एआरएम, विजय कुमार सचिव एसके कॉलेज, शिवकुमार द्विवेदी, राजीव यादव, सेवानिवृत्त कार्यालय सहायक हरस्वरूप सक्सेना, हरिश्चंद्र दुबे, संतोष सिंह, नरसिंह चौहान, सरोज कुमार, विनीत कुमार पांडे, सेवाराम और कार्यालय सहायक अनूप कुमार द्विवेदी, वीरेश यादव, प्रदीप वर्मा, प्रमोद चौहान, जितेंद्र कुमार, सुमन, राम खिलाड़ी, सौरभ कुमार, पंकज कुमार, राहुल जैन, दिनेश चंद्र गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, प्रदीप जादौन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रवि कुमार, प्रमोद कुमार, राम किशोर, राजवीर सिंह, शकुंतला देवी सहित माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।


