सोमवार को खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा वर्ष 2025-26 के अंतर्गत जनपद स्तरीय जूनियर जूडो, कुश्ती, भारोत्तोलन बालक तथा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर मंडल राहुल चोपड़ा के निर्देशन में और सहायक प्रशिक्षक बॉक्सिंग प्रवीण कुमार की देखरेख में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि आयुक्त सहारनपुर मंडल डॉ. रूपेश कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा करते हैं। डॉ. कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और पराजित खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में जूडो बालिका वर्ग के 27 किग्रा भार वर्ग में आकाश्वी ने प्रथम, वैष्णवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रेया और आन्वी तृतीय रहीं। 32 किग्रा में सिमरन प्रथम, जान्हवी द्वितीय, तथा जीया व एंजल सैनी तृतीय स्थान पर रहीं। 38 किग्रा में वैष्णवी प्रथम, वान्या द्वितीय, और नीशा व दिव्याशी तृतीय रहीं। 40 किग्रा में सन्नी चौधरी प्रथम, अक्षु चौधरी द्वितीय, तथा प्रिया सैनी व प्रतिज्ञा कटारिया तृतीय रहीं। 44 किग्रा भार वर्ग में सुहाना ने प्रथम, श्रद्धा मित्तल ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि रूहानी और पूजा शर्मा तृतीय रहीं। 48 किग्रा में श्रीआ रानी प्रथम, मोहिनी द्वितीय, और सायाश्री व अपेक्षा राय तृतीय रहीं। 52 किग्रा में दाक्षी गुप्ता प्रथम, प्रज्ञा वर्मा द्वितीय, तथा वंशिका व प्राची तृतीय रहीं। +52 किग्रा वर्ग में वृर्तिका मालियान प्रथम और कणक द्वितीय स्थान पर रहीं। कुश्ती बालिका वर्ग में 40 किग्रा में वंशिका प्रथम और आराधना द्वितीय रहीं। 43 किग्रा में आरोही तोमर प्रथम और सुहाना द्वितीय रहीं। 46 किग्रा में पूर्वी तोमर प्रथम और विधी द्वितीय रहीं। 49 किग्रा में आरजू प्रथम और श्रेया द्वितीय रहीं। 53 किग्रा में आइसा प्रथम और कनक द्वितीय रहीं। 55 किग्रा में मनस्वी राठी प्रथम और दिव्या पुंडीर द्वितीय रहीं। 57 किग्रा में लक्की प्रथम और वंशिका द्वितीय रहीं। भारोत्तोलन बालक वर्ग में 52 किग्रा में उपलक्ष्य प्रथम और आर्यन द्वितीय रहे। 56 किग्रा में अंशुल प्रथम और वंश द्वितीय रहे। 60 किग्रा में अंशुल प्रथम और सौरभ द्वितीय रहे। 65 किग्रा में नैतिक प्रथम और अंशुल द्वितीय रहे। 71 किग्रा में ललित प्रथम और नवनीत द्वितीय रहे। 79 किग्रा में जयन्त प्रथम और रूद्र प्रताप द्वितीय रहे। हॉकी बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम विजेता रही, जबकि सरदार पटेल इंटर कॉलेज पटनी की टीम उपविजेता बनी। प्रतियोगिता के दौरान ईश्वर पाल सिंह, रविकांत धीमान, शिवनंदन, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार, धर्मेंद्र प्रताप, आदेश, जयेन्द्र कुमार, पुनीत कुमार आर्य, गौरव कुमार, प्रियंका चौहान, प्रीति मेहरा और सुप्रिया रानी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।


