शेखपुरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में जिलास्तरीय अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के कुल 110 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 55 कनीय और 55 वरीय वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता ‘परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण से पूर्व आयोजित की गई। इसमें पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय पीएमश्री आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा, उच्च विद्यालय बेलाव, डीएम मॉडल उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा, पीएमश्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय करण्डे, उच्च विद्यालय ससबहना, उच्च विद्यालय लोहान, आंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय, पिछड़ा वर्ग आवासीय कन्या उच्च विद्यालय, ऊषा पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल और एसएडीएन कॉन्वेंट स्कूल सहित 14 विद्यालयों के 55 कनीय और 55 वरीय वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समन्वयक अमित कुमार और अरुण कुमार साह ने बताया कि लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘स्वदेशी’ विषयों पर आधारित थे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से आम लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कनीय वर्ग में संस्कार पब्लिक स्कूल की ईशा कुमारी, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा के पीयूष प्रताप सिंह और अधिक आनंद ने शत प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 98 अंकों के साथ नवोदय विद्यालय के शिवांश पटेल और श्रीधर कुमार रहे। तृतीय स्थान 96 अंकों के साथ ओबीसी कन्या बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरसराय की श्रुति कुमारी, अनन्या प्रिया और नंदिनी को मिला। वहीं, वरीय वर्ग में 98 अंकों के साथ ओबीसी कन्या उच्च विद्यालय, शेखोपुरसराय की सिमरन कुमारी, संस्कार पब्लिक स्कूल की मीनाक्षी कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल के अर्णव सिन्हा और सौम्या सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की सचिता कुमारी, अरमान कुमार और डीएवी पब्लिक स्कूल के शुभांश रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल की तान्या राय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य विनय कुमार ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। शेखपुरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती ‘पराक्रम दिवस’ के अवसर पर शुक्रवार को स्थानीय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में जिलास्तरीय अंतर विद्यालय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 14 विद्यालयों के कुल 110 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 55 कनीय और 55 वरीय वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया यह प्रतियोगिता ‘परीक्षा पर चर्चा’ के नवम संस्करण से पूर्व आयोजित की गई। इसमें पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय पीएमश्री आदर्श टाउन उच्च विद्यालय बरबीघा, उच्च विद्यालय बेलाव, डीएम मॉडल उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय बरबीघा, पीएमश्री परियोजना बालिका उच्च विद्यालय करण्डे, उच्च विद्यालय ससबहना, उच्च विद्यालय लोहान, आंबेडकर आवासीय उच्च विद्यालय, पिछड़ा वर्ग आवासीय कन्या उच्च विद्यालय, ऊषा पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल और एसएडीएन कॉन्वेंट स्कूल सहित 14 विद्यालयों के 55 कनीय और 55 वरीय वर्ग के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समन्वयक अमित कुमार और अरुण कुमार साह ने बताया कि लिखित परीक्षा में कुल 100 अंकों के 50 प्रश्न पूछे गए। सभी प्रश्न ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और ‘स्वदेशी’ विषयों पर आधारित थे। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के माध्यम से आम लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और निर्माण के प्रति जागरूक करना था। कनीय वर्ग में संस्कार पब्लिक स्कूल की ईशा कुमारी, पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय शेखपुरा के पीयूष प्रताप सिंह और अधिक आनंद ने शत प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर 98 अंकों के साथ नवोदय विद्यालय के शिवांश पटेल और श्रीधर कुमार रहे। तृतीय स्थान 96 अंकों के साथ ओबीसी कन्या बालिका उच्च विद्यालय, शेखपुरसराय की श्रुति कुमारी, अनन्या प्रिया और नंदिनी को मिला। वहीं, वरीय वर्ग में 98 अंकों के साथ ओबीसी कन्या उच्च विद्यालय, शेखोपुरसराय की सिमरन कुमारी, संस्कार पब्लिक स्कूल की मीनाक्षी कुमारी, डीएवी पब्लिक स्कूल के अर्णव सिन्हा और सौम्या सिंह ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान पर पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय की सचिता कुमारी, अरमान कुमार और डीएवी पब्लिक स्कूल के शुभांश रहे। डीएवी पब्लिक स्कूल की तान्या राय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के अंत में प्राचार्य विनय कुमार ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।


