गयाजी में 14 फरवरी को जिलास्तरीय रोजगार मेला:प्राइवेट सेक्टर की 20 कंपनियों में 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; 12 से 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

गयाजी में 14 फरवरी को जिलास्तरीय रोजगार मेला:प्राइवेट सेक्टर की 20 कंपनियों में 1000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती; 12 से 35 हजार तक मिलेगी सैलरी

गयाजी में 14 फरवरी को जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केंदुई के खेल मैदान में लगेगा। स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, बीटेक, एमबीए, नर्सिंग और होटल मैनेजमेंट तक की योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। हर महीने 12 से 25 हजार तक सैलरी मिलेगी। जो पद और कार्यस्थल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। मेले में Paytm Payment Service गयाजी में ही इंटर पास युवाओं के लिए 100 पदों पर नियुक्ति करेगी। Blinkit Commerce Pvt. Ltd. 10वीं से स्नातक पास अभ्यर्थियों को हैदराबाद में काम का मौका देगी। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बिहार भर में 250 पदों पर नियुक्ति करेगा। सीस इंडिया लिमिटेड, जोमैटो, जेप्टो, मदरसन सूमी वायरिंग कंपनी, HRVS India Pvt. Ltd. जैसी कंपनियां भी पहुंचेंगी।
महिलाओं के लिए 75 पद स्थानीय स्तर पर शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल, बोधी इमरजेंसी हॉस्पिटल, श्री विश्वेश्वर नेत्रालय, शाकंभरी स्नैक्स, APR ऑटोमोबाइल (महिंद्रा), लॉर्ड बुद्धा ऑटोमोबाइल (किआ) और इंद्रमेश ऑटो प्राइवेट लिमिटेड (रेनॉल्ट) गयाजी में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। वहीं, LIC बोधगया में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए 75 पद रखे गए हैं। रोजगार के साथ-साथ मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, DRCC, ITI, RSETI और जन शिक्षण संस्थान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके तहत युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के अनुसार यह मेला गयाजी और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए करियर की दिशा तय करने का बड़ा अवसर साबित होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। युवाओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ 14 फरवरी को केंदुई स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचकर लाभ उठाएं। गयाजी में 14 फरवरी को जिलास्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, केंदुई के खेल मैदान में लगेगा। स्थानीय नियोजकों के साथ-साथ बिहार और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई निजी कंपनियां युवाओं को रोजगार के अवसर देगी। 10वीं पास से लेकर डिप्लोमा, आईटीआई, स्नातक, बीटेक, एमबीए, नर्सिंग और होटल मैनेजमेंट तक की योग्यता वाले अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। हर महीने 12 से 25 हजार तक सैलरी मिलेगी। जो पद और कार्यस्थल के आधार पर अलग-अलग हो सकता है। मेले में Paytm Payment Service गयाजी में ही इंटर पास युवाओं के लिए 100 पदों पर नियुक्ति करेगी। Blinkit Commerce Pvt. Ltd. 10वीं से स्नातक पास अभ्यर्थियों को हैदराबाद में काम का मौका देगी। उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बिहार भर में 250 पदों पर नियुक्ति करेगा। सीस इंडिया लिमिटेड, जोमैटो, जेप्टो, मदरसन सूमी वायरिंग कंपनी, HRVS India Pvt. Ltd. जैसी कंपनियां भी पहुंचेंगी।
महिलाओं के लिए 75 पद स्थानीय स्तर पर शुभकामना हार्ट हॉस्पिटल, बोधी इमरजेंसी हॉस्पिटल, श्री विश्वेश्वर नेत्रालय, शाकंभरी स्नैक्स, APR ऑटोमोबाइल (महिंद्रा), लॉर्ड बुद्धा ऑटोमोबाइल (किआ) और इंद्रमेश ऑटो प्राइवेट लिमिटेड (रेनॉल्ट) गयाजी में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। वहीं, LIC बोधगया में केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए 75 पद रखे गए हैं। रोजगार के साथ-साथ मेले में कृषि विज्ञान केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, श्रम विभाग, DRCC, ITI, RSETI और जन शिक्षण संस्थान के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इसके तहत युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और स्वरोजगार से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। अवर प्रादेशिक नियोजनालय के अनुसार यह मेला गयाजी और आसपास के जिलों के युवाओं के लिए करियर की दिशा तय करने का बड़ा अवसर साबित होगा। रोजगार मेला पूरी तरह निशुल्क है। युवाओं से अपील की गई है कि वे आवश्यक प्रमाण पत्रों के साथ 14 फरवरी को केंदुई स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचकर लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *