औरंगाबाद में सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सूचना भवन के सभा कक्ष में जिला जनता दरबार पोर्टल का विधिवत उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर पोर्टल का शुभारंभ किया और इसे प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण की ओर से जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। अब इस व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन देख सकते है रिपोर्ट की जानकारी अपर समाहर्ता ने पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की चरणबद्ध प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। बताया गया कि विभागीय पोर्टल http://jilajantadarbar.bihar.gov.in पर लॉगिन कर जिले का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारी से मिलने की तिथि, आवेदन की समीक्षा की स्थिति और प्रतिवेदन की जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रतिनियुक्त कर्मियों की ओर से हासिल आवेदनों की स्कैनिंग व ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी आवेदन समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के सातवें संकल्प “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत यह पहल आम जनता को घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज कराने की सुविधा देगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने मोबाइल नंबर और आधार विवरण के साथ संबंधित विभाग से जुड़ी समस्या का पूरा ब्यौरा दर्ज करेंगे। इसके बाद उन्हें मोबाइल संदेश के माध्यम से यह सूचना प्राप्त होगी कि किस तिथि और समय पर संबंधित पदाधिकारी से मिलना है। साथ ही शिकायत की प्रगति व निष्पादन की स्थिति भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी, जिससे बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग कर अपनी समस्याओं का ऑनलाइन पंजीकरण करें और प्रशासन की इस नई डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। औरंगाबाद में सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” पहल को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने सूचना भवन के सभा कक्ष में जिला जनता दरबार पोर्टल का विधिवत उद्घाटन किया। जिला पदाधिकारी ने फीता काटकर पोर्टल का शुभारंभ किया और इसे प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाने की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता एवं जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण की ओर से जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर स्वागत के साथ हुई। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। अब इस व्यवस्था को तकनीकी रूप से और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए जिला स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऑनलाइन देख सकते है रिपोर्ट की जानकारी अपर समाहर्ता ने पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की चरणबद्ध प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। बताया गया कि विभागीय पोर्टल http://jilajantadarbar.bihar.gov.in पर लॉगिन कर जिले का कोई भी नागरिक अपनी शिकायत दर्ज कर सकता है। पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारी से मिलने की तिथि, आवेदन की समीक्षा की स्थिति और प्रतिवेदन की जानकारी भी ऑनलाइन देखी जा सकेगी। जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने प्रतिनियुक्त कर्मियों की ओर से हासिल आवेदनों की स्कैनिंग व ऑनलाइन अपलोडिंग की प्रक्रिया की समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी आवेदन समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर दर्ज किए जाएं, ताकि किसी भी आवेदक को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के सातवें संकल्प “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत यह पहल आम जनता को घर बैठे अपनी समस्याएं दर्ज कराने की सुविधा देगी। उन्होंने बताया कि आवेदक अपने मोबाइल नंबर और आधार विवरण के साथ संबंधित विभाग से जुड़ी समस्या का पूरा ब्यौरा दर्ज करेंगे। इसके बाद उन्हें मोबाइल संदेश के माध्यम से यह सूचना प्राप्त होगी कि किस तिथि और समय पर संबंधित पदाधिकारी से मिलना है। साथ ही शिकायत की प्रगति व निष्पादन की स्थिति भी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी, जिससे बार-बार कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस पोर्टल का अधिकाधिक उपयोग कर अपनी समस्याओं का ऑनलाइन पंजीकरण करें और प्रशासन की इस नई डिजिटल व्यवस्था का लाभ उठाएं। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्वेता प्रियदर्शी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।


