झज्जर में जिला परिषद की बैठक आयोजित:मनरेगा बोलने पर चेयरमैन बोले अब VB G Ram G हो चुका, कामों को लेकर हुई चर्चा

झज्जर में जिला परिषद की बैठक आयोजित:मनरेगा बोलने पर चेयरमैन बोले अब VB G Ram G हो चुका, कामों को लेकर हुई चर्चा

जिला परिषद की बैठक में वार्डों में विकास कार्य, बजट वितरण और लंबित भुगतान को लेकर पार्षदों और चेयरमैन के बीच तीखी चर्चा हुई। बैठक में कई पार्षदों ने पिछली बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर अभी तक काम शुरू नहीं होने पर सवाल उठाए। पार्षदों ने मनरेगा के तहत काम के लिए बोला। चेयरमैन ने कहा अब VB G Ram G नाम हो चुका है। वार्ड 10 पार्षद भोलू पार्षद ने कहा कि पिछली बैठक में कई प्रस्ताव दिए गए थे, लेकिन अब तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि हर बार आरोप केवल चेयरमैन पर ही क्यों लगाए जाते हैं। बैठक में 84 लाख रुपए के बजट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। पार्षदों ने आरोप लगाया कि यह राशि किसी भी वार्ड में वितरित नहीं हुई। चेयरमैन बोले कम राशि के कारण वितरण नहीं हुआ इस पर चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने जवाब देते हुए कहा कि 84 लाख रुपये में से प्रत्येक वार्ड को मात्र 4 लाख रुपये ही मिलेंगे, जिससे कोई बड़ा या प्रभावी काम कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जब तक अतिरिक्त बजट नहीं आता, तब तक इस राशि का वितरण करना व्यावहारिक नहीं होगा। एडीसी बोले स्पष्ट एस्टीमेट तैयार करें
बैठक में एडीसी जगनिवास भी मौजूद रहे। उन्होंने पार्षदों को सलाह दी कि वे अपनी मांगों के स्पष्ट एस्टीमेट तैयार कराएं ताकि उन्हें जल्दी मंजूरी मिल सके। उन्होंने कहा कि सही एस्टीमेट मिलने से जेई (जूनियर इंजीनियर) को काम आगे बढ़ाने में आसानी होती है और समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकता है। लंबे समय से पेमेंट न होने का मुद्दा उठा
पार्षद संजय दलाल ने बैठक में कहा कि लंबे समय से ठेकेदारों का भुगतान नहीं हो रहा है, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने गांवों में लगाए गए बस क्यू शेल्टर पर सभी पार्षदों के फोटो लगाए जाने का मुद्दा भी उठाया और पूछा कि वार्ड 10 के पार्षद का फोटो क्यों नहीं लगाया गया। इस पर चेयरमैन ने कहा कि फोटो लगाया गया था, लेकिन उसे किसी ने फाड़ दिया। जिले में लगेंगे 76 नए वाटर कूलर
बैठक में गांवों में बस क्यू शेल्टर लगाने और ठेकेदारों के भुगतान से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। एक पार्षद ने एसडीओ को ठेकेदार की पेमेंट रोकने के लिए भी कहा। वहीं, गर्मी को देखते हुए गांवों में वाटर कूलर लगाने की योजना पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि 76 वाटर कूलर उपलब्ध हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर उन गांवों में लगाया जाएगा जहां अभी तक वाटर कूलर नहीं हैं। मनरेगा के 3 लाख दीवस कामों की उठी मांग
मनरेगा के तहत कार्यों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। पार्षदों से कहा गया कि वे मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्य प्रस्तावित करें। इस दौरान पार्षद योगेश सिलानी ने कहा कि यदि 3 लाख मानव दिवस का लक्ष्य पूरा नहीं हुआ तो कोई भी पार्षद हस्ताक्षर न करें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *