प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन:गयाजी में कहा- एकता ही हमारी पहचान, निजी स्कूलों के हित में लड़ाई लड़ रहे

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन का जिला सम्मेलन:गयाजी में कहा- एकता ही हमारी पहचान, निजी स्कूलों के हित में लड़ाई लड़ रहे

गयाजी शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में करीब 300 निजी विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में निजी स्कूलों की समस्याओं, अधिकार और भविष्य की रणनीति पर खुलकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर सैयद शमायल अहमद ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि पासवा पिछले कई दशकों से निजी स्कूलों के हित में लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक पासवा है, निजी स्कूलों को किसी तरह का मन में डर रखने की जरूरत नहीं है। शिक्षकों को कम खर्च में 30 घंटे का प्रशिक्षण जानकारी दी कि पासवा और भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से शिक्षकों को कम खर्च में 30 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे प्रशिक्षित शिक्षक प्राइमरी स्कूलों में बेहतर योगदान दे सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि पासवा के प्रयास से 10वीं पास छात्रों के लिए पटना में मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त तैयारी की व्यवस्था भी शुरू की गई है। गया पासवा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश सिन्हा ने कहा कि संगठन जिले में लगातार सक्रिय है। किसी भी स्कूल को अगर कोई समस्या होती है, तो पासवा उसे हल कराने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की हर लड़ाई में संगठन साथ खड़ा रहेगा। शेरघाटी अनुमंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ने भी मंच से शिक्षा विभाग का ध्यान निजी स्कूलों की समस्याओं की ओर दिलाया और जल्द समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन नुसरत और शिफा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महाबोधि स्कूल, माड़नपुर और जूनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में आए अतिथियों और स्कूल संचालकों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष आरफीन सैफी, सचिव दीपक तिवारी, प्रवीण रंजन, गांधी अरशद परवेज, सौरभ झा समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही। गयाजी शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन (पासवा) का जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। कार्यक्रम में करीब 300 निजी विद्यालयों के संचालक, प्राचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी शामिल हुए। सम्मेलन में निजी स्कूलों की समस्याओं, अधिकार और भविष्य की रणनीति पर खुलकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर सैयद शमायल अहमद ने कहा कि एकता ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि पासवा पिछले कई दशकों से निजी स्कूलों के हित में लड़ाई लड़ रहा है और आगे भी मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब तक पासवा है, निजी स्कूलों को किसी तरह का मन में डर रखने की जरूरत नहीं है। शिक्षकों को कम खर्च में 30 घंटे का प्रशिक्षण जानकारी दी कि पासवा और भारत सरकार के कौशल विकास मंत्रालय के संयुक्त प्रयास से शिक्षकों को कम खर्च में 30 घंटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे प्रशिक्षित शिक्षक प्राइमरी स्कूलों में बेहतर योगदान दे सकेंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि पासवा के प्रयास से 10वीं पास छात्रों के लिए पटना में मेडिकल और इंजीनियरिंग की मुफ्त तैयारी की व्यवस्था भी शुरू की गई है। गया पासवा के जिलाध्यक्ष ज्योति प्रकाश सिन्हा ने कहा कि संगठन जिले में लगातार सक्रिय है। किसी भी स्कूल को अगर कोई समस्या होती है, तो पासवा उसे हल कराने के लिए पूरी ताकत लगाएगा। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों की हर लड़ाई में संगठन साथ खड़ा रहेगा। शेरघाटी अनुमंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ने भी मंच से शिक्षा विभाग का ध्यान निजी स्कूलों की समस्याओं की ओर दिलाया और जल्द समाधान की मांग की। कार्यक्रम का संचालन नुसरत और शिफा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान महाबोधि स्कूल, माड़नपुर और जूनियर दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में आए अतिथियों और स्कूल संचालकों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष आरफीन सैफी, सचिव दीपक तिवारी, प्रवीण रंजन, गांधी अरशद परवेज, सौरभ झा समेत कई लोगों की अहम भूमिका रही।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *