जिलाबदर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे:अमेठी में अभियुक्त पर पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

जिलाबदर अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे:अमेठी में अभियुक्त पर पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज

अमेठी पुलिस ने जिलाबदर अपराधी परमानन्द यादव उर्फ परमा यादव को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 6 मार्च 2026 को गौरीगंज थाना क्षेत्र में उसके घर के पास से हुई। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद वांछितों की तलाश और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान परमानन्द यादव को पकड़ा गया। परमानन्द यादव, पुत्र चन्द्रिका यादव, मिश्रौली वार्ड सं0 10, थाना गौरीगंज, जनपद अमेठी का निवासी है और उसकी उम्र 22 वर्ष है। गौरीगंज पुलिस उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही कर रही है। अभियुक्त परमानन्द यादव के खिलाफ गौरीगंज थाने में मु0अ0सं0 58/26 धारा 10 उ0प्र0 गुण्डागर्दी नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज है, जिसके तहत उसे जिलाबदर किया गया था। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बी.एल. रावत और कांस्टेबल अमित प्रताप सिंह शामिल थे। परमानन्द यादव का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है। उसके खिलाफ गौरीगंज थाने में पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 129/2022 धारा 323/506/427/308 भादवि, मु0अ0सं0 247/2022 धारा 323/504/506/325 भादवि, मु0अ0सं0 323/2023 धारा 60 एक्स0 एक्ट, मु0अ0सं0 107/2024 धारा 323/504/506/34 भादवि व 3(1)(द)(ध), 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट, और मु0अ0सं0 109/2024 धारा 186/188/323/332/353 भादवि, 9/25 आर्म्स एक्ट व 7 सी0एल0ए0 एक्ट शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *