बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व पहल की है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में चलाई जा रही इस योजना के तहत ‘नालंदा स्मार्ट लाइव क्लासेज’ और मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया है, जो छात्रों के लिए अंतिम समय में काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। व्यापक तैयारी का संचालन जिले के सभी 283 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस कार्यक्रम को लागू किया गया है। 24 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक यूट्यूब लिंक के माध्यम से क्रैश कोर्स चलाया गया, जिसमें कक्षा 10वीं की 162 कक्षाएं और कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला संकाय की 212 कक्षाएं संचालित हुईं। प्रधानाध्यापक, स्मार्ट नोडल शिक्षक और विषय शिक्षकों ने इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक चलाया। विशेष बात यह है कि इस पहल में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के छात्रों को शामिल किया गया। मॉक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन 6 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) की अध्यक्षता में सभी 283 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की अनुमंडलवार बैठक हुई। इसके बाद प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप-20 छात्रों को चुनकर नालंदा मॉक टेस्ट-2026 में शामिल किया गया। मॉक टेस्ट में जिले से लगभग 11,320 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा गठित प्रखंडवार टीम की निगरानी में हुआ। प्रत्येक प्रखंड में एक आदर्श मूल्यांकन केंद्र चिह्नित किया गया, जहां अनुभवी शिक्षकों की टीम ने 10 से 15 जनवरी तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। टॉपर्स की सूची कक्षा 10वीं के शीर्ष 5 रैंकर 1. रौशन कुमार- उच्च विद्यालय जगदीशपुर तियारी, नूरसराय 2. चंदन कुमार- राम बाबू उच्च विद्यालय, हिलसा 3. रौशन कुमार- उच्च विद्यालय करायपरशुराय 4.गौतम कुमार- उच्च विद्यालय करापरशुराय 5.मोहित कुमार- उच्च विद्यालय गोनावां, पोवारी एवं शिवानी कुमारी- उच्च विद्यालय, भतहर कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) के शीर्ष 5 रैंकर 1. काजल कुमारी- राम बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिलसा 2. अन्नू कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरनौसा 3. नम्रता रानी- उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूरसराय 4. रवि चंद्रराज- उच्च माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर, नूरसराय 5. पूजा कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूरसराय कक्षा 12वीं (कला संकाय) के शीर्ष 5 रैंकर 1. तमन्ना कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाकर, सिलाव 2. मोहित कुमार- श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिलाव 3. पूजा कुमारी- रास बिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नालंदा, सिलाव 4. अनामिका कुमारी- रास बिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नालंदा, सिलाव 5. रोहित कुमार- हाजी निसारउद्दीन आदमपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरियक काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2026 को जिला कार्यालय के भूतल सभागार में चयनित छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी 20 प्रखंडों से चुने गए टॉप-10 छात्रों को बुलाया गया, जिनकी कुल संख्या 200 रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) ने छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को परीक्षा रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। चयनित 100-200 छात्रों के लिए 10-12 दिनों का गहन कक्षा कार्यक्रम (ऑनलाइन/ऑफलाइन) अनुभवी और समर्पित शिक्षकों की टीम द्वारा कराया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों की गहन निगरानी की जाएगी और तैयारी की अंतिम घड़ी में उनके प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा। बिहार बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर नालंदा जिला प्रशासन ने छात्रों के लिए एक अभूतपूर्व पहल की है। जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार के मार्गदर्शन में चलाई जा रही इस योजना के तहत ‘नालंदा स्मार्ट लाइव क्लासेज’ और मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया है, जो छात्रों के लिए अंतिम समय में काफी फायदेमंद साबित हो रहा है। व्यापक तैयारी का संचालन जिले के सभी 283 माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इस कार्यक्रम को लागू किया गया है। 24 नवंबर 2025 से 10 जनवरी 2026 तक यूट्यूब लिंक के माध्यम से क्रैश कोर्स चलाया गया, जिसमें कक्षा 10वीं की 162 कक्षाएं और कक्षा 12वीं के विज्ञान एवं कला संकाय की 212 कक्षाएं संचालित हुईं। प्रधानाध्यापक, स्मार्ट नोडल शिक्षक और विषय शिक्षकों ने इस पूरे अभियान को सफलतापूर्वक चलाया। विशेष बात यह है कि इस पहल में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों संकायों के छात्रों को शामिल किया गया। मॉक टेस्ट में शानदार प्रदर्शन 6 दिसंबर 2025 को जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) की अध्यक्षता में सभी 283 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की अनुमंडलवार बैठक हुई। इसके बाद प्रत्येक विद्यालय से कक्षा 10वीं और 12वीं के टॉप-20 छात्रों को चुनकर नालंदा मॉक टेस्ट-2026 में शामिल किया गया। मॉक टेस्ट में जिले से लगभग 11,320 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा का आयोजन विद्यालय स्तर पर जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा गठित प्रखंडवार टीम की निगरानी में हुआ। प्रत्येक प्रखंड में एक आदर्श मूल्यांकन केंद्र चिह्नित किया गया, जहां अनुभवी शिक्षकों की टीम ने 10 से 15 जनवरी तक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की। टॉपर्स की सूची कक्षा 10वीं के शीर्ष 5 रैंकर 1. रौशन कुमार- उच्च विद्यालय जगदीशपुर तियारी, नूरसराय 2. चंदन कुमार- राम बाबू उच्च विद्यालय, हिलसा 3. रौशन कुमार- उच्च विद्यालय करायपरशुराय 4.गौतम कुमार- उच्च विद्यालय करापरशुराय 5.मोहित कुमार- उच्च विद्यालय गोनावां, पोवारी एवं शिवानी कुमारी- उच्च विद्यालय, भतहर कक्षा 12वीं (विज्ञान संकाय) के शीर्ष 5 रैंकर 1. काजल कुमारी- राम बाबू उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिलसा 2. अन्नू कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगरनौसा 3. नम्रता रानी- उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूरसराय 4. रवि चंद्रराज- उच्च माध्यमिक विद्यालय मुजफ्फरपुर, नूरसराय 5. पूजा कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय, नूरसराय कक्षा 12वीं (कला संकाय) के शीर्ष 5 रैंकर 1. तमन्ना कुमारी- उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ाकर, सिलाव 2. मोहित कुमार- श्री गांधी उच्च माध्यमिक विद्यालय, सिलाव 3. पूजा कुमारी- रास बिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नालंदा, सिलाव 4. अनामिका कुमारी- रास बिहारी उच्च माध्यमिक विद्यालय नालंदा, सिलाव 5. रोहित कुमार- हाजी निसारउद्दीन आदमपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरियक काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी 2026 को जिला कार्यालय के भूतल सभागार में चयनित छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी 20 प्रखंडों से चुने गए टॉप-10 छात्रों को बुलाया गया, जिनकी कुल संख्या 200 रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) ने छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों को परीक्षा रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया गया कि बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिनों में क्या करना चाहिए और क्या नहीं। चयनित 100-200 छात्रों के लिए 10-12 दिनों का गहन कक्षा कार्यक्रम (ऑनलाइन/ऑफलाइन) अनुभवी और समर्पित शिक्षकों की टीम द्वारा कराया जाएगा। व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से छात्रों की गहन निगरानी की जाएगी और तैयारी की अंतिम घड़ी में उनके प्रश्नों का उत्तर दिया जाएगा।


