बुलंदशहर में एमटीपी मशीनों का वितरण शुरू:वेव समूह ने गन्ना खेती में यंत्रीकरण हेतु 10 मशीनें वितरित कीं

बुलंदशहर में एमटीपी मशीनों का वितरण शुरू:वेव समूह ने गन्ना खेती में यंत्रीकरण हेतु 10 मशीनें वितरित कीं

वेव समूह ने गन्ना खेती में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 10 एमटीपी मशीनों का वितरण शुरू किया है। बुलन्दशहर स्थित वेव इंडस्ट्रीज प्रा. लि. में यूनिट हेड आर.एस. ढाका और महाप्रबंधक (गन्ना) साइम अंसार ने इन मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल समूह के प्रबंध निदेशक डी.एस. बिन्द्रा की दूरदर्शी सोच और उपाध्यक्ष मनोज सिंह के कुशल मार्गदर्शन में की गई है। इसका लक्ष्य गन्ना किसानों को आधुनिक कृषि उपकरण उपलब्ध कराना है। इस अवसर पर किसानों को संबोधित करते हुए सहायक महाप्रबंधक (गन्ना) राम गोपाल सिंह ने बताया कि यह कदम गन्ना खेती में कार्यकुशलता बढ़ाने, उत्पादकता में वृद्धि करने और उन्नत यंत्रीकरण के माध्यम से सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के लिए वेव समूह की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। समूह गन्ना बुवाई से लेकर कटाई तक पूर्ण यंत्रीकरण की दिशा में लगातार काम कर रहा है। महाप्रबंधक (गन्ना) साइम अंसार ने दोहराया कि वेव शुगर, बुलन्दशहर, किसानों के साथ मिलकर काम करने के लिए हमेशा तत्पर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *