बड़वानी | मधुबन कॉलोनी स्थित कष्टभंजन हनुमान मंदिर परिसर में सोमवार को कॉलोनी की महिलाओं ने हल्दी कुमकुम कार्यक्रम किया। महिलाओं ने सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया। शकुंतला राठौड़ व प्रीति सोनी ने बताया महिलाओं की भूमिका धर्म व संस्कृति के संरक्षण में जरूरी है। महिलाओं ने अंताक्षरी व गेम्स का आनंद लिया। एक दूसरे को हल्दी कुमकुम लगाकर उपहार भेंट किए। गीता चौहान, मंगला सनवेदी, साधना सेन, वंदना पाटीदार, गायत्री परमार, सोनू कर्मा, पवित्रा श्रीवास्तव, मंजुला खन्ना, निकिता व संगीता आदि मौजूद थी।


