मस्जिद में इमाम को लेकर विवाद, मारपीट-पथराव, VIDEO:दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

मस्जिद में इमाम को लेकर विवाद, मारपीट-पथराव, VIDEO:दो पक्षों में जमकर चले लात-घूंसे, आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस

बुलंदशहर के कोतवाली शिकारपुर क्षेत्र में शनिवार रात एक मस्जिद में इमाम रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही मारपीट और पथराव में बदल गया। घटना ड्ढोरी वाले मोहल्ले की बताई जा रही है, जहां मस्जिद के बाहर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक-दूसरे पर पथराव भी किया गया। इस मारपीट और पथराव का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से भिड़ते और पथराव करते साफ दिख रहे हैं। पुलिस के अनुसार, विवाद की वजह मस्जिद में इमाम की नियुक्ति है। एक पक्ष इमाम रखना चाहता है, जबकि दूसरा इसका विरोध कर रहा है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *