गोपालगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली बनवाने को लेकर विवाद:दुकानदार और मालिक में लाठी-डंडों से मारपीट, चाकूबाजी; 3 लोग घायल

गोपालगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली बनवाने को लेकर विवाद:दुकानदार और मालिक में लाठी-डंडों से मारपीट, चाकूबाजी; 3 लोग घायल

गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के नहर टोला इमिलिया गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली बनवाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दुकानदार और ट्रैक्टर मालिक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। इस घटना में ट्रैक्टर मालिक समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगों की पहचान मुबारक अंसारी के 22 वर्षीय बेटे सलाउद्दीन अंसारी, 18 वर्षीय अयनुल हक अंसारी और आलिम अंसारी के 20 वर्षीय बेटे लड्डू अंसारी के रूप में की गई है। पैसे को लेकर दुकानदार से मारपीट घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर मालिक अपने ट्रैक्टर का डाला बनवाने के लिए स्थानीय वर्कशॉप पर गया था। दुकानदार ने अधिक पैसे की मांग की, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दुकानदार ने लाठी-डंडे और चाकू से ट्रैक्टर मालिक समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। घायलों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सतर्कता बरती जा रही है। गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के नहर टोला इमिलिया गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली बनवाने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दुकानदार और ट्रैक्टर मालिक के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। इस घटना में ट्रैक्टर मालिक समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है। जख्मी लोगों की पहचान मुबारक अंसारी के 22 वर्षीय बेटे सलाउद्दीन अंसारी, 18 वर्षीय अयनुल हक अंसारी और आलिम अंसारी के 20 वर्षीय बेटे लड्डू अंसारी के रूप में की गई है। पैसे को लेकर दुकानदार से मारपीट घटना के संबंध में बताया जाता है कि ट्रैक्टर मालिक अपने ट्रैक्टर का डाला बनवाने के लिए स्थानीय वर्कशॉप पर गया था। दुकानदार ने अधिक पैसे की मांग की, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि दुकानदार ने लाठी-डंडे और चाकू से ट्रैक्टर मालिक समेत तीन लोगों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। घायलों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए इलाके में सतर्कता बरती जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *