रायपुर में दो पक्षों के बीच विवाद,आधा दर्जन घायल:बाइक से टक्कर के बाद लाठी-डंडों से हमला, तीन युवकों का फूटा सिर, इलाके में तनाव

रायपुर में दो पक्षों के बीच विवाद,आधा दर्जन घायल:बाइक से टक्कर के बाद लाठी-डंडों से हमला, तीन युवकों का फूटा सिर, इलाके में तनाव

रायपुर के मोमिन पारा-बढ़ई पारा में शनिवार को दो पक्षों के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने फोर्स तैनात कर दी है। दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में थाना पहुंचे और देर रात तक वहां डटे रहे। यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, बढ़ई पारा के कुछ नाबालिग लड़कों की बाइक से मोमिन पारा के लड़कों से टक्कर हो गई, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बड़े लोग भी इसमें शामिल हो गए। लाठी-डंडों से किया हमला, तीन का फूटा सिर बढ़ई पारा के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे तीन युवकों का सिर फूट गया। इसके जवाब में दूसरे पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के हमलावरों की तलाश कर रही है। 15 दिन के भीतर दो बार विवाद पिछले 15 दिन में दो बार दो पक्षों में विवाद हो चुका है। इससे पहले मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद बलवा हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *