मुर्गे को लेकर दुकानदार और डीलर में विवाद:डीलर पर चाकू मारने और पैसे लूटने का आरोप, कहा- बर्ड फ्लू वाले मुर्गे दे दिए

मुर्गे को लेकर दुकानदार और डीलर में विवाद:डीलर पर चाकू मारने और पैसे लूटने का आरोप, कहा- बर्ड फ्लू वाले मुर्गे दे दिए

पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके के राजेंद्र नगर हरियाली सब्जी मंडी के पास सोमवार को बर्ड फ्लू से ग्रसित मुर्गे की आशंका में दुकानदार और डीलर के बीच विवाद हो गया। दुकानदार मोहम्मद अरमान का आरोप है कि सुबह के वक्त डीलर ने मुर्गे लाकर दिए थे। देने के महज आधे घंटे के भीतर एक एक कर के मुर्गे मरने लगे। जिस वक्त डीलर ने मुर्गी दिए थे, उसे वक्त दुकान पर मेरे कर्मी मौजूद थे। कर्मियों ने मुझे फोन करके इसके बारे में बताया। मैं दुकान पर पहुंचा और देखा तो मुर्गे मर रहे थे। फिर इसके बाद मैं डीलर को कॉल किया। डीलर से मैंने बोला कि बर्ड फ्लू वाले मुर्गे हमें नहीं चाहिए। आपने जो मुर्गे दिए हैं, सभी बर्ड फ्लू से ग्रसित हैं। इस बात से डीलर नाराज हो गया। 2 बाइक से 5 लोग पहुंचे थे दो बाइक से चार-पांच की संख्या में डीलर और उसके जाने वाले मेरी दुकान पर आए और मेरे पॉकेट से जबरन 5700 लेकर चले गए। मैं इस बात का विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। सिर पर चाकू जैसे नुकीले आर्बिट्स से हमले कर दिए। जिसमें मेरा सिर फट गया। दुकान पर हो हल्ला सुनकर आसपास के दुकानदार आने लगे तो सभी भाग गए। पुलिस कर रही छानबीन चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि मोहम्मद अरमान के द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर प्राथमिकी की दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घायल अरमान को पुलिस के द्वारा पीएमसीएच में प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। पटना के चित्रगुप्त नगर इलाके के राजेंद्र नगर हरियाली सब्जी मंडी के पास सोमवार को बर्ड फ्लू से ग्रसित मुर्गे की आशंका में दुकानदार और डीलर के बीच विवाद हो गया। दुकानदार मोहम्मद अरमान का आरोप है कि सुबह के वक्त डीलर ने मुर्गे लाकर दिए थे। देने के महज आधे घंटे के भीतर एक एक कर के मुर्गे मरने लगे। जिस वक्त डीलर ने मुर्गी दिए थे, उसे वक्त दुकान पर मेरे कर्मी मौजूद थे। कर्मियों ने मुझे फोन करके इसके बारे में बताया। मैं दुकान पर पहुंचा और देखा तो मुर्गे मर रहे थे। फिर इसके बाद मैं डीलर को कॉल किया। डीलर से मैंने बोला कि बर्ड फ्लू वाले मुर्गे हमें नहीं चाहिए। आपने जो मुर्गे दिए हैं, सभी बर्ड फ्लू से ग्रसित हैं। इस बात से डीलर नाराज हो गया। 2 बाइक से 5 लोग पहुंचे थे दो बाइक से चार-पांच की संख्या में डीलर और उसके जाने वाले मेरी दुकान पर आए और मेरे पॉकेट से जबरन 5700 लेकर चले गए। मैं इस बात का विरोध किया तो मेरे साथ मारपीट की गई। सिर पर चाकू जैसे नुकीले आर्बिट्स से हमले कर दिए। जिसमें मेरा सिर फट गया। दुकान पर हो हल्ला सुनकर आसपास के दुकानदार आने लगे तो सभी भाग गए। पुलिस कर रही छानबीन चित्रगुप्त नगर थानेदार शंकर झा ने बताया कि मोहम्मद अरमान के द्वारा आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर प्राथमिकी की दर्ज करके छानबीन की जा रही है। घायल अरमान को पुलिस के द्वारा पीएमसीएच में प्राथमिक इलाज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *