खेलते समय बच्चों में विवाद, प्राइवेट पार्ट में मारी लकड़ी:पांढुर्णा में धक्का-मुक्की के बाद हुई घटना; लहूलुहान हालत में नागपुर रेफर

खेलते समय बच्चों में विवाद, प्राइवेट पार्ट में मारी लकड़ी:पांढुर्णा में धक्का-मुक्की के बाद हुई घटना; लहूलुहान हालत में नागपुर रेफर

पांढुर्णा जिले के एक गांव में शनिवार को बच्चों के बीच खेल-खेल में हुए विवाद के दौरान एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। विवाद बढ़ने पर एक बच्चे ने दूसरे के प्राइवेट पार्ट पर लकड़ी से वार कर दिया, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। धक्का-मुक्की के बाद लकड़ी मारी सिविल अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह दो बच्चे आपस में खेल रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद के दौरान हुई धक्का-मुक्की और हमले में बालक के प्राइवेट पार्ट में गंभीर अंदरूनी चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर घटना के तुरंत बाद परिजन घायल बच्चे को लेकर पांढुर्णा सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन घाव की गंभीरता और रक्तस्राव की स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए तत्काल नागपुर रेफर कर दिया गया। पिता बोले- खेल के दौरान हुआ विवाद, शिकायत नहीं की बच्चे के पिता ने बताया कि यह पूरी घटना खेलते समय अचानक उपजे विवाद के कारण हुई है। फिलहाल बालक का उपचार नागपुर के एक अस्पताल में जारी है। अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले की जानकारी संबंधित पुलिस को दे दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *