औरंगाबाद में दिशा की बैठक, विकास कार्यों की गहन समीक्षा:अधूरी सड़कों से लेकर नल-जल तक, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

औरंगाबाद में दिशा की बैठक, विकास कार्यों की गहन समीक्षा:अधूरी सड़कों से लेकर नल-जल तक, अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश

औरंगाबाद में समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह, जिले विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष तथा दिशा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में डीएम अभिलाषा शर्मा ने सांसद अभय कुमार सिन्हा एवं राजाराम सिंह का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित विधायक ललन राम, प्रकाश चंद्र, चेतन आनंद, अमरेंद्र कुशवाहा तथा जिला परिषद अध्यक्ष का भी वरीय पदाधिकारियों द्वारा पौधा देकर अभिनंदन किया गया। बैठक के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पथ निर्माण, मनरेगा, आवास, पेंशन, खाद्य आपूर्ति, पीएचईडी, जीविका, सहकारिता सहित अन्य विभागों की प्रगति पर गहन विमर्श हुआ। उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागवार एजेंडा एवं प्रगति से अध्यक्ष तथा सदस्यों को अवगत कराया। गर्मी आने से पहले पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने का निर्देश पीएचईडी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 1163 टोले अभी नल-जल योजना से वंचित हैं, जिनमें से 763 टोलों में कार्य प्रारंभ हो चुका है। सांसद ने निर्देश दिया कि जल संकट वाले टोलों को प्राथमिकता दी जाए और खराबी की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत सुनिश्चित की जाए। गर्मी के दिनों में औरंगाबाद में कई स्थानों पर पेयजल संकट संकट उत्पन्न हो जाता है। इससे निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम करने की आवश्यकता है। ताकि आने वाले समय में किसी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। जीविका की समीक्षा के दौरान विधायक चेतन आनंद ने स्वयं सहायता समूहों को अतिरिक्त दो लाख रुपए सहायता की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। सांसद ने एनटीपीसी एवं सीमेंट उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग के भी की गई समीक्षा शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में मध्यान्ह भोजन योजना, पीएम पोषण योजना, रसोइयों के मानदेय भुगतान एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद अभय कुमार सिन्हा ने पूर्व में मर्ज किए गए विद्यालयों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को मर्जर किए गए विद्यालयों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि विद्यालयों का मर्जर स्थायी समाधान नहीं, बल्कि अंतिम विकल्प होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन गांवों में भूमि उपलब्ध है, वहां नए विद्यालयों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने गैनी प्रखंड के सिंहपुर गांव में भूमि उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए विद्यालय निर्माण कराने का आग्रह किया। वहीं गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने गोह प्रखंड के अमारी में उच्च विद्यालय निर्माण की मांग रखी। पथ निर्माण एवं पुल-पुलियों पर सवाल पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कुटुंबा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने माली से कुटुंबा पथ निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।माननीय सदस्यों ने गजना धाम सड़क, रिसियप के अमर बीघा, परसिया से तेलडीहा पथ सहित अन्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मती की मांग की। नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने जिले में जर्जर पुल-पुलियों की संख्या, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित पुलों की जानकारी मांगी। सांसद अभय कुमार सिन्हा ने सभी पुल-पुलियों की प्रखंडवार सूची विधायकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने गोह क्षेत्र में आरडब्ल्यूडी द्वारा अधूरे छोड़े गए पथों एवं हसपुरा बाइपास निर्माण की मांग रखी। ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र ने भखरुआ मोड़ पर जलजमाव की समस्या के समाधान तथा कोराईपुर में पुनपुन नदी पर पुल निर्माण का विषय उठाया। एनएच-139 और संपर्क पथ पर जोर सांसद अभय कुमार सिन्हा ने एनएच-139 के फोरलेन निर्माण के लिए जिला स्तर से राज्य सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक प्रकाश चंद्र ने फोरलेन निर्माण तक सड़क चौड़ीकरण एवं भखरुआ मोड़ गोलंबर की चौड़ाई कम करने का अनुरोध किया। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने निर्देश दिया कि जिले के ऐसे सभी गांवों व टोलों की सूची तैयार की जाए, जो अब तक संपर्क पथ से वंचित हैं। इसके साथ ही उन्होंने दाउदनगर बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण तथा भारतमाला परियोजना में अधिग्रहित भूमि का विधिसम्मत मुआवजा शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, दाउदनगर में पोस्टमार्टम सुविधा, अनुमंडलीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन एवं प्रसव सर्जरी सुविधा शुरू करने पर चर्चा हुई।अंत में डीएम ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की। बैठक में डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता राम अनुग्रह सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ लालसा सिन्हा, कार्यपालक अभियंता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। औरंगाबाद में समाहरणालय परिसर स्थित योजना भवन सभागार में मंगलवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के सांसद अभय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में काराकाट के सांसद राजाराम सिंह, जिले विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष तथा दिशा समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में डीएम अभिलाषा शर्मा ने सांसद अभय कुमार सिन्हा एवं राजाराम सिंह का पौधा भेंट कर स्वागत किया। इसके साथ ही उपस्थित विधायक ललन राम, प्रकाश चंद्र, चेतन आनंद, अमरेंद्र कुशवाहा तथा जिला परिषद अध्यक्ष का भी वरीय पदाधिकारियों द्वारा पौधा देकर अभिनंदन किया गया। बैठक के दौरान जिले में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकासात्मक योजनाओं एवं कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कृषि, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पथ निर्माण, मनरेगा, आवास, पेंशन, खाद्य आपूर्ति, पीएचईडी, जीविका, सहकारिता सहित अन्य विभागों की प्रगति पर गहन विमर्श हुआ। उप विकास आयुक्त अनन्या सिंह ने पीपीटी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागवार एजेंडा एवं प्रगति से अध्यक्ष तथा सदस्यों को अवगत कराया। गर्मी आने से पहले पेयजल की समुचित व्यवस्था कराए जाने का निर्देश पीएचईडी विभाग की समीक्षा में बताया गया कि जिले के 1163 टोले अभी नल-जल योजना से वंचित हैं, जिनमें से 763 टोलों में कार्य प्रारंभ हो चुका है। सांसद ने निर्देश दिया कि जल संकट वाले टोलों को प्राथमिकता दी जाए और खराबी की स्थिति में 48 घंटे के भीतर मरम्मत सुनिश्चित की जाए। गर्मी के दिनों में औरंगाबाद में कई स्थानों पर पेयजल संकट संकट उत्पन्न हो जाता है। इससे निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार कर काम करने की आवश्यकता है। ताकि आने वाले समय में किसी को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। जीविका की समीक्षा के दौरान विधायक चेतन आनंद ने स्वयं सहायता समूहों को अतिरिक्त दो लाख रुपए सहायता की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। सांसद ने एनटीपीसी एवं सीमेंट उद्योगों में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने पर जोर दिया। शिक्षा विभाग के भी की गई समीक्षा शिक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में मध्यान्ह भोजन योजना, पीएम पोषण योजना, रसोइयों के मानदेय भुगतान एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रगति पर चर्चा की गई। सांसद अभय कुमार सिन्हा ने पूर्व में मर्ज किए गए विद्यालयों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को मर्जर किए गए विद्यालयों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि विद्यालयों का मर्जर स्थायी समाधान नहीं, बल्कि अंतिम विकल्प होना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि जिन गांवों में भूमि उपलब्ध है, वहां नए विद्यालयों का निर्माण कराया जाए। उन्होंने गैनी प्रखंड के सिंहपुर गांव में भूमि उपलब्ध होने की जानकारी देते हुए विद्यालय निर्माण कराने का आग्रह किया। वहीं गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने गोह प्रखंड के अमारी में उच्च विद्यालय निर्माण की मांग रखी। पथ निर्माण एवं पुल-पुलियों पर सवाल पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कुटुंबा के प्रखंड प्रमुख धर्मेंद्र कुमार ने माली से कुटुंबा पथ निर्माण कार्य अधूरा छोड़े जाने का मुद्दा उठाया। इस पर जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया।माननीय सदस्यों ने गजना धाम सड़क, रिसियप के अमर बीघा, परसिया से तेलडीहा पथ सहित अन्य सड़कों के निर्माण एवं मरम्मती की मांग की। नबीनगर विधायक चेतन आनंद ने जिले में जर्जर पुल-पुलियों की संख्या, निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित पुलों की जानकारी मांगी। सांसद अभय कुमार सिन्हा ने सभी पुल-पुलियों की प्रखंडवार सूची विधायकों को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। गोह विधायक अमरेंद्र कुशवाहा ने गोह क्षेत्र में आरडब्ल्यूडी द्वारा अधूरे छोड़े गए पथों एवं हसपुरा बाइपास निर्माण की मांग रखी। ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र ने भखरुआ मोड़ पर जलजमाव की समस्या के समाधान तथा कोराईपुर में पुनपुन नदी पर पुल निर्माण का विषय उठाया। एनएच-139 और संपर्क पथ पर जोर सांसद अभय कुमार सिन्हा ने एनएच-139 के फोरलेन निर्माण के लिए जिला स्तर से राज्य सरकार को पत्र भेजने का निर्देश दिया। साथ ही विधायक प्रकाश चंद्र ने फोरलेन निर्माण तक सड़क चौड़ीकरण एवं भखरुआ मोड़ गोलंबर की चौड़ाई कम करने का अनुरोध किया। काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने निर्देश दिया कि जिले के ऐसे सभी गांवों व टोलों की सूची तैयार की जाए, जो अब तक संपर्क पथ से वंचित हैं। इसके साथ ही उन्होंने दाउदनगर बाजार में सार्वजनिक शौचालय निर्माण तथा भारतमाला परियोजना में अधिग्रहित भूमि का विधिसम्मत मुआवजा शीघ्र दिलाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति, दाउदनगर में पोस्टमार्टम सुविधा, अनुमंडलीय अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट, अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन एवं प्रसव सर्जरी सुविधा शुरू करने पर चर्चा हुई।अंत में डीएम ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक की समाप्ति की। बैठक में डीडीसी अनन्या सिंह, अपर समाहर्ता राम अनुग्रह सिंह,अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, सिविल सर्जन डॉ लालसा सिन्हा, कार्यपालक अभियंता सहित सभी संबंधित पदाधिकारी एवं दिशा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *