किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में यह बैठक हुई। इसमें यात्रा की तैयारियों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित किशनगंज दौरे के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों तथा अन्य प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा होली पर्व के तुरंत बाद हो सकती है। संभावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए, सभी संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। विभागों को आज से ही अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करने और कार्यों की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में संभावित कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड निर्माण, स्टॉल स्थापना, बैठक व्यवस्था, मंच सज्जा, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आधारभूत तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। जीविका, उद्योग, कृषि, शिक्षा, समाज कल्याण, उद्यान, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक कल्याण तथा अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग को योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, “सबका सम्मान – जीवन आसान” अभियान के तहत जनसुनवाई, भूमि निबंधन, पैदल यात्री सुविधा और हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं के लिए भी अलग से प्रदर्शनी स्टॉल लगाने को कहा गया। यह भी निर्देश दिया गया कि यदि किसी वरिष्ठ अधिकारी के स्थान पर कनिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेते हैं, तो वे अपने वरिष्ठ अधिकारी को बैठक की विस्तृत जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम की रूपरेखा अंतिम होने के बाद फ्लेक्स/प्रचार सामग्री लगाने, प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का A-3 आकार में प्रगति विवरण तैयार करने तथा समुचित समन्वय हेतु एक समिति गठित करने का भी निर्देश दिया गया। बाहर से आने वाले अधिकारियों के ठहरने और वाहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की संभावित ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी विशाल राज की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में यह बैठक हुई। इसमें यात्रा की तैयारियों और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्यमंत्री के संभावित किशनगंज दौरे के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, प्रस्तावित उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रमों तथा अन्य प्रशासनिक तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की यह यात्रा होली पर्व के तुरंत बाद हो सकती है। संभावित यात्रा को ध्यान में रखते हुए, सभी संबंधित विभागों को लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया। विभागों को आज से ही अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करने और कार्यों की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। बैठक में संभावित कार्यक्रम स्थलों, हेलीपैड निर्माण, स्टॉल स्थापना, बैठक व्यवस्था, मंच सज्जा, सुरक्षा प्रबंध और अन्य आधारभूत तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। जीविका, उद्योग, कृषि, शिक्षा, समाज कल्याण, उद्यान, स्वास्थ्य, अल्पसंख्यक कल्याण तथा अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण विभाग को योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने का निर्देश दिया गया। इसके अतिरिक्त, “सबका सम्मान – जीवन आसान” अभियान के तहत जनसुनवाई, भूमि निबंधन, पैदल यात्री सुविधा और हेल्पलाइन जैसी सुविधाओं के लिए भी अलग से प्रदर्शनी स्टॉल लगाने को कहा गया। यह भी निर्देश दिया गया कि यदि किसी वरिष्ठ अधिकारी के स्थान पर कनिष्ठ अधिकारी बैठक में भाग लेते हैं, तो वे अपने वरिष्ठ अधिकारी को बैठक की विस्तृत जानकारी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं। कार्यक्रम की रूपरेखा अंतिम होने के बाद फ्लेक्स/प्रचार सामग्री लगाने, प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं का A-3 आकार में प्रगति विवरण तैयार करने तथा समुचित समन्वय हेतु एक समिति गठित करने का भी निर्देश दिया गया। बाहर से आने वाले अधिकारियों के ठहरने और वाहन व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।


