अलवर शहर में भारतीय जनता पार्टी के शिवाजी मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बूथ प्रबंधन से लेकर, पंच प्रण, गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति, विकसित भारत जैसे विषयों पर जानकारी दी गई। पार्टी की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं को रूबरू कराया। मंडल अध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल सात सत्र हुए। हले सत्र में नरेश धानावत ने पार्टी के पंच प्रण के बारे में बताया। जिसमें विकसित भारत का संकल्प ,गुलामी के प्रतीकों से मुक्ति आदि रहे। दूसरे सत्र में जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने बूथ प्रबंधन के बारे में बताया। तीसरे सत्र को अभिराम दीक्षित ने सोशल मीडिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चौथे सत्र को रामकिशन मेघवाल ने पार्टी की कार्य पद्धति के विषय को समझाया। पांचवें सत्र को बृजेश शर्मा ने एकात्म मानववाद ओर अंतोदय के सिद्धांत पर जानकारी दी। छठे सत्र में उम्मेद भाया का व्याख्यान पार्टी के इतिहास पर केंद्रित रहा। सातवें सत्र में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह ने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को बताया। मंडल अध्यक्ष सतीश यादव ने प्रशिक्षणार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं डायरी देकर सबका आभार जताया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में वन राज्य मंत्री मंत्री संजय शर्मा, वर्ग प्रमुख दीपक पंडित, सुरेश मेहता, महामंत्री रामावतार शर्मा एवं चतर गुर्जर,सोनू चौधरी , राहुल गर्ग, प्रो राजेश शर्मा , अशोक खन्ना, सागर यादव, नवीन यादव , जितेंद्र गोयल आशा महावार , वर्षा सक्सेना, कल्पना शर्मा काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


