दिव्यांगों ने सीएमओ को ज्ञापन दिया:कानपुर में बेरा जांच मशीन न होने से बधिर दिव्यांग परेशान, बोले- प्रमाण पत्र बनवाने लखनऊ जाना पड़ता है

दिव्यांगों ने सीएमओ को ज्ञापन दिया:कानपुर में बेरा जांच मशीन न होने से बधिर दिव्यांग परेशान, बोले- प्रमाण पत्र बनवाने लखनऊ जाना पड़ता है

शहर में बधिर दिव्यांगों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानियों को लेकर राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। पार्टी पदाधिकारियों ने कानपुर में बेरा (BERA) जांच मशीन जल्द स्थापित कराने की मांग उठाई, ताकि बधिर दिव्यांगों को जांच के लिए दूसरे जिलों के चक्कर न लगाने पड़ें। जांच मशीन लगवाने की मांग
राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि पार्टी के आंदोलन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने शासनादेश संख्या 190/2025/आई/1066830/2025-5-6099/192/2023-6, दिनांक 26 अगस्त 2025 के तहत प्रदेश के 54 जनपदों में बेरा मशीन लगाने के लिए 6 करोड़ 77 लाख 16 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया था। इसके बावजूद अब तक कानपुर नगर में बेरा मशीन नहीं लगाई जा सकी है। अध्यक्ष बोले जांच कराने लखनऊ जाना पड़ता है
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि बेरा जांच की सुविधा न होने के कारण बधिर दिव्यांगों को दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लखनऊ के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इससे उन्हें आर्थिक और शारीरिक दोनों तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब सरकार बजट स्वीकृत कर चुकी है तो मशीन लगाने में देरी क्यों हो रही है।
उन्होंने कहा कि यदि एक माह के भीतर कानपुर में बेरा मशीन नहीं लगाई गई तो राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार के अलावा वैभव दीक्षित, गुड्डी दीक्षित, सरला, राहुल विश्वकर्मा, दिलीप कुमार, महेश चन्द्र साहू, अनिल कुमार, आशीष कुमार, राम शंकर माली और अमित कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *