नासिक का डर्टी बाबा: 9 लाख में बेचता था ‘एल्विश हनी’, पेन ड्राइव में मिले 150 से ज्यादा अश्लील वीडियो

नासिक का डर्टी बाबा: 9 लाख में बेचता था ‘एल्विश हनी’, पेन ड्राइव में मिले 150 से ज्यादा अश्लील वीडियो

महाराष्ट्र के नासिक में ढोंगी बाबा अशोक खरात के काले कारनामों की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। महिलाओं के यौन शोषण के आरोपों के बीच अब यह भी सामने आया है कि उसने कामोत्तेजक और शक्तिवर्धक शहद के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी की है।

एसआईटी (SIT) की जांच में खुलासा हुआ है कि महिलाओं के यौन शोषण के साथ-साथ अशोक खरात ने शक्तिवर्धक शहद के नाम पर कई बड़े राजनेताओं और व्यापारियों को लाखों का चूना लगाया है। सोमवार को एसआईटी जांच का नेतृत्व कर रहीं तेजस्विनी सातपुते ने खरात से करीब 10 घंटे तक कड़ी पूछताछ की, जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

तुर्की के समुद्र से ‘एल्विश हनी’ लाने का दावा

जांच के दौरान पता चला है कि अशोक खरात यौन समस्याओं को लेकर आने वाले लोगों को अपना शिकार बनाता था। वह दावा करता था कि उसके पास तुर्की के समुद्र की गहरी गुफाओं से लाया गया ‘एल्विश हनी’ (Elvish Honey) है, जो अत्यंत कामोत्तेजक और शक्तिवर्धक है। इस शहद की महज एक किलो की बोतल वह 9 लाख रुपये में बेचता था। हैरान करने वाली बात यह है कि इससे मिलने वाली मोटी रकम को वह अपने ट्रस्ट के खाते में जमा कराता था, जिससे वह ब्लैक मनी को व्हाइट करने का खेल खेल रहा था। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही हैं जो इस शहद और ठगी के जाल का हिस्सा थे।

150 से ज्यादा वीडियो मिले

पुलिस को खरात के कार्यालय से मिले पेन ड्राइव की जांच में पहले 57 और फिर 100 वीडियो मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन अब यह संख्या 150 के पार पहुंच गई है। इन ‘खरात फाइल्स’ में कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक और अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि पीड़ित महिलाओं की संख्या अभी और बढ़ सकती है। एसआईटी इन संवेदनशील वीडियो की गहराई से जांच कर रही है, जिससे इस मामले में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

10 घंटे की पूछताछ के बाद आज कोर्ट में पेशी

अशोक खरात की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही है, जिसके चलते उसे दोपहर करीब 2 बजे नासिक सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा। अब तक खरात के खिलाफ 6 अलग-अलग मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) खुद इस मामले की निगरानी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *