NSI में निदेशक ने फहराया तिरंगा:छात्र-छात्राओं ने कल्चरल प्रोग्राम में दी प्रस्तुति

NSI में निदेशक ने फहराया तिरंगा:छात्र-छात्राओं ने कल्चरल प्रोग्राम में दी प्रस्तुति

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्र छात्राओं द्वारा आजादी की चेतना पर आधारित दिल को छू जाने वाले लघु नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति की गई। झंडा फहराए जाने के बाद कई रंगारंग कार्यक्रम हुए। देश आगे बढ़ रहा छात्रों को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो.सीमा परोहा ने कहा कि हम सभी आज उन शहीदों की बदौलत गणतंत्र दिवस मना पा रहे हैं, जिन्होंने हंसते-हंसते अपनी शहादत दे दी। आज हमारा देश हर क्षेत्र में द्रुत गति से आगे बढ़ रहा है। हम विज्ञान, अंतरिक्ष, खोज हर क्षेत्र में अपना नाम वैश्विक मानचित्र पर अंकित कर रहे हैं, यह गणतंत्र की ताकत और पहचान है। आडिटोरियम में हुआ कल्चरल प्रोग्राम आडिटोरियम में महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद पर अपनी भावात्मक प्रस्तुति और रंगारंग कार्यक्रमों से विद्यार्थियों ने अत्यंत मोहक प्रस्तुति दी। विद्यार्थी प्रतिभागियों में मुख्य रूप से शर्करा तकनीकी प्रथम वर्ष के मरूज्जमाल, एहसान, श्रेष्ठ पांडे, आयूष, प्रवीण कुमार, अजीत वर्मा, प्रिंस कुमार, वंश पांडे, अंकित, सरिता रानी, अदिति सिंह एवं शिवानी यादव रहे। इस मौके पर प्रो.अशोक कुमार, डॉ. विनय कुमार, अनूप कुमार कनौजिया, संजय चौहान, डॉ.अनंत लक्ष्मी रंगनाथन, विवेक प्रताप सिंह, कमलेश कुमार और अखिलेश कुमार पांडेय आदि रहे। संचालन मल्लिका द्विवेदी और आयोजन उमेश चंद्र पांडेय ने किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *