185 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट को मौका:जमुई में दो दिवसीय जॉब कैंप शुरू, 10 से 33 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

185 पदों पर सीधी भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट को मौका:जमुई में दो दिवसीय जॉब कैंप शुरू, 10 से 33 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन

जमुई में बेरोजगार युवाओं के लिए दो दिवसीय जॉब कैंप शुरू किया गया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, जमुई द्वारा आयोजित इस कैंप में कुल 185 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में यह कैंप आज और कल आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, अभिषेक एंटरप्राइजेज देगी मौका जॉब कैंप में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, अभिषेक एंटरप्राइजेज, क्वेस कॉर्प और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट जैसी निजी कंपनियां शामिल हुईं। एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर, अभिषेक एंटरप्राइजेज ने एस्कॉर्ट, ड्राइवर, ऑफिस बॉय और सुपरवाइजर, क्वेस कॉर्प ने हेल्पर तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट ने स्टूडेंट ट्रेनी (आईटीआई + ओजेटी) पदों के लिए साक्षात्कार लिए। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 33 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में निर्धारित किए गए हैं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, पहले दिन सैकड़ों युवाओं ने आवेदन किया और कई अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि जो अभ्यर्थी आज किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए हैं, वे कल आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में अवश्य शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं। जमुई में बेरोजगार युवाओं के लिए दो दिवसीय जॉब कैंप शुरू किया गया है। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत जिला नियोजनालय, जमुई द्वारा आयोजित इस कैंप में कुल 185 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है। श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय परिसर में यह कैंप आज और कल आयोजित किया जाएगा। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड, अभिषेक एंटरप्राइजेज देगी मौका जॉब कैंप में एसआईएस इंडिया लिमिटेड, अभिषेक एंटरप्राइजेज, क्वेस कॉर्प और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट जैसी निजी कंपनियां शामिल हुईं। एसआईएस इंडिया लिमिटेड ने सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर, अभिषेक एंटरप्राइजेज ने एस्कॉर्ट, ड्राइवर, ऑफिस बॉय और सुपरवाइजर, क्वेस कॉर्प ने हेल्पर तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट ने स्टूडेंट ट्रेनी (आईटीआई + ओजेटी) पदों के लिए साक्षात्कार लिए। चयनित अभ्यर्थियों को 10 हजार से 33 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों में निर्धारित किए गए हैं। जॉब कैंप में भाग लेने के लिए जिला नियोजनालय एवं एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है। जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार, पहले दिन सैकड़ों युवाओं ने आवेदन किया और कई अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन भी किया गया। उन्होंने जिले के युवाओं से अपील की है कि जो अभ्यर्थी आज किसी कारणवश नहीं पहुंच पाए हैं, वे कल आवश्यक दस्तावेजों के साथ जॉब कैंप में अवश्य शामिल होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *