रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड स्थित बारुण गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे दिनारा विधायक और आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बच्चों के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए और सभी को ईद की बधाई दी।
विधायक ने सूर्यपुरा के पूर्व मुखिया मो. सरफराज के आवास पर भी जाकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और जीवन में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विधायक बलिहार बाजार स्थित जदयू नेता मज़रुल हक के आवास पर भी पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सीता सिंह, अख़लाक अहमद, सुरेंद्र सौंडिक, भगवान बाबू, सनोज यादव, रमाशंकर कुशवाहा, राम जी प्रसाद, अजय प्रसाद और शहाबुद्दीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे। रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड स्थित बारुण गांव में शनिवार रात करीब 9 बजे दिनारा विधायक और आरएलएम प्रदेश अध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बच्चों के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए और सभी को ईद की बधाई दी।
विधायक ने सूर्यपुरा के पूर्व मुखिया मो. सरफराज के आवास पर भी जाकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ईद आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और जीवन में प्रगति करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद विधायक बलिहार बाजार स्थित जदयू नेता मज़रुल हक के आवास पर भी पहुंचे। वहां उनका स्वागत किया गया और उन्हें अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। उन्होंने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी और क्षेत्र में सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सीता सिंह, अख़लाक अहमद, सुरेंद्र सौंडिक, भगवान बाबू, सनोज यादव, रमाशंकर कुशवाहा, राम जी प्रसाद, अजय प्रसाद और शहाबुद्दीन सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।


