बिहार में TRE-4 की मांग को लेकर छात्रों की हुंकार:दिलीप कुमार बोले- अप्रैल में पटना में होगा महाआंदोलन, निर्णायक लड़ाई के मूड में अभ्यर्थी

बिहार में TRE-4 की मांग को लेकर छात्रों की हुंकार:दिलीप कुमार बोले- अप्रैल में पटना में होगा महाआंदोलन, निर्णायक लड़ाई के मूड में अभ्यर्थी

बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में रोष है। चौथे चरण यानी TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बेगूसराय के जीडी कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सरकार की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक का नेतृत्व बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार ने किया। दिलीप कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही विज्ञापन जारी नहीं हुआ, तो आने वाले अप्रैल महीने में पटना की धरती पर एक ऐसा आंदोलन होगा, जिसे सरकार कभी भूल नहीं पाएगी। इसलिए तुंरत विज्ञापन जारी किया जाए। दो सालों से शिक्षक बहाली के नियमित विज्ञापन का छात्र इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान हर मंच से टीआरई-4 की बात कर रहे थे। लेकिन हकीकत यह है कि अब तक इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव में हैं और सरकार सिर्फ वादों का झुनझुना थमा रही है। तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उम्र सीमा खत्म हो रही है और बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। जीडी कॉलेज में हुई इस बैठक में बेगूसराय जिले के अलावा आसपास के इलाकों से भी छात्र जुटे। छात्रों का कहना है कि सरकार बहाली के नाम पर सिर्फ समय काट रही है। अब निर्णायक लड़ाई के मूड में अभ्यर्थी दिलीप कुमार ने आगे कहा कि TRE-4 का विस्तृत विज्ञापन तुरंत जारी किया जाए। बहाली की पूरी समय-सारणी घोषित हो। रिक्तियों की संख्या स्पष्ट की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बेगूसराय की यह बैठक तो सिर्फ एक शुरुआत है। हम लोग इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। TRE-4 में फिजिकल टीचर, म्यूजिक टीचर, कंप्यूटर टीचर सहित प्रथम से 12वीं तक के शिक्षकों की जितनी भी रिक्तियां है, सभी के लिए विज्ञापन जल्दी जारी हो। बीपीएससी के कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही TRE-4 का एग्जाम होना था। लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं जारी किया गया है। पिछले साल चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एग्जाम और रिजल्ट का डेट घोषित कर दिया था। 16 जुलाई 2025 को नीतीश कुमार ने भी सोशल साइट के माध्यम से विज्ञापन जारी करने की बात कही। नीतीश कुमार 20-21 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने युवाओं और बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। अभी वे सन्यास ले रहे हैं, मुख्यमंत्री पर छोड़ने वाले हैं।
अप्रैल में बड़ा आंदोलन करेंगे छात्र नेता ने कहा कि बीपीएससी, शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री की ओर से अभ्यर्थियों को बार-बार ठगा जा रहा है। TRE-1 से 3 तक का विज्ञापन 6 महीना के अंदर आ गया था। लेकिन 4 को जान-बूझकर लटकाया जा रहा है। अगर विज्ञापन जारी नहीं होता है तो पटना में ऐसा आंदोलन होगा कि वहां की सड़क पर जगह नहीं बचेगा। हम लोगों को आंदोलन करने का कोई शौक नहीं है। लेकिन मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार और आयोग मजबूर कर रही है। अप्रैल में हम पटना में एक विशाल आंदोलन करेंगे। पूरे बिहार से छात्र जुटेंगे और जब तक विज्ञापन हाथ में नहीं होगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में मौजूद अभ्यर्थियों का कहना था कि सालों की मेहनत और कोचिंग के बाद भी जब परीक्षा का समय आता है, तो सरकार पीछे हट जाती है। मुख्यमंत्री के बयानों और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है। बिहार में शिक्षक बहाली की प्रक्रिया को लेकर अभ्यर्थियों में रोष है। चौथे चरण यानी TRE-4 का विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बेगूसराय के जीडी कॉलेज परिसर में छात्र-छात्राओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सरकार की नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बैठक का नेतृत्व बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष और छात्र नेता दिलीप कुमार ने किया। दिलीप कुमार ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही विज्ञापन जारी नहीं हुआ, तो आने वाले अप्रैल महीने में पटना की धरती पर एक ऐसा आंदोलन होगा, जिसे सरकार कभी भूल नहीं पाएगी। इसलिए तुंरत विज्ञापन जारी किया जाए। दो सालों से शिक्षक बहाली के नियमित विज्ञापन का छात्र इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान हर मंच से टीआरई-4 की बात कर रहे थे। लेकिन हकीकत यह है कि अब तक इसका आधिकारिक विज्ञापन जारी नहीं किया गया है। छात्र-छात्राएं मानसिक तनाव में हैं और सरकार सिर्फ वादों का झुनझुना थमा रही है। तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। उम्र सीमा खत्म हो रही है और बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवा अब और इंतजार करने के मूड में नहीं हैं। जीडी कॉलेज में हुई इस बैठक में बेगूसराय जिले के अलावा आसपास के इलाकों से भी छात्र जुटे। छात्रों का कहना है कि सरकार बहाली के नाम पर सिर्फ समय काट रही है। अब निर्णायक लड़ाई के मूड में अभ्यर्थी दिलीप कुमार ने आगे कहा कि TRE-4 का विस्तृत विज्ञापन तुरंत जारी किया जाए। बहाली की पूरी समय-सारणी घोषित हो। रिक्तियों की संख्या स्पष्ट की जाए ताकि पारदर्शिता बनी रहे। बेगूसराय की यह बैठक तो सिर्फ एक शुरुआत है। हम लोग इसके लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अब निर्णायक लड़ाई का समय आ गया है। TRE-4 में फिजिकल टीचर, म्यूजिक टीचर, कंप्यूटर टीचर सहित प्रथम से 12वीं तक के शिक्षकों की जितनी भी रिक्तियां है, सभी के लिए विज्ञापन जल्दी जारी हो। बीपीएससी के कैलेंडर के अनुसार 24 अगस्त 2024 को ही TRE-4 का एग्जाम होना था। लेकिन अभी तक विज्ञापन नहीं जारी किया गया है। पिछले साल चुनाव से पहले शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एग्जाम और रिजल्ट का डेट घोषित कर दिया था। 16 जुलाई 2025 को नीतीश कुमार ने भी सोशल साइट के माध्यम से विज्ञापन जारी करने की बात कही। नीतीश कुमार 20-21 साल से मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने युवाओं और बिहार के लिए बहुत कुछ किया है। अभी वे सन्यास ले रहे हैं, मुख्यमंत्री पर छोड़ने वाले हैं।
अप्रैल में बड़ा आंदोलन करेंगे छात्र नेता ने कहा कि बीपीएससी, शिक्षा विभाग और शिक्षा मंत्री की ओर से अभ्यर्थियों को बार-बार ठगा जा रहा है। TRE-1 से 3 तक का विज्ञापन 6 महीना के अंदर आ गया था। लेकिन 4 को जान-बूझकर लटकाया जा रहा है। अगर विज्ञापन जारी नहीं होता है तो पटना में ऐसा आंदोलन होगा कि वहां की सड़क पर जगह नहीं बचेगा। हम लोगों को आंदोलन करने का कोई शौक नहीं है। लेकिन मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है। सरकार और आयोग मजबूर कर रही है। अप्रैल में हम पटना में एक विशाल आंदोलन करेंगे। पूरे बिहार से छात्र जुटेंगे और जब तक विज्ञापन हाथ में नहीं होगा, हम पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में मौजूद अभ्यर्थियों का कहना था कि सालों की मेहनत और कोचिंग के बाद भी जब परीक्षा का समय आता है, तो सरकार पीछे हट जाती है। मुख्यमंत्री के बयानों और जमीनी हकीकत में जमीन-आसमान का फर्क है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *