बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट कटाने में दलालों की भूमिका पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था शुरू कर दी है। अब तत्काल टिकट के लिए क्यू मित्रा के माध्यम से ऑनलाइन नंबर लगेगा और उसी के आधार पर तत्काल टिकट की बुकिंग होगी। क्यू मित्रा में यात्री का फोटो व आईडी कैप्चर रहेगा और उसी को देखकर बुकिंग स्टाफ तत्काल टिकट काटेंगे। सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अमित शरण ने आज इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तत्काल टिकट बुकिंग में अक्सर कंपलेन आता है कि बाद में आने वाले लोगों का नंबर पहले लग गया और उन्हें टिकट पहले मिल गया और जो पहले आए उन्हें पीछे कर दिया गया। इसके लिए क्यू लगाने का सिस्टम डिजिटल कर दिया गया है। फोटो और आईडेंटिटी प्रूफ कैप्चर होगा अब जो तत्काल टिकट कटाने के लिए नंबर लगाने आएंगे, उनका फोटो और आईडेंटिटी प्रूफ कैप्चर किया जाएगा। उसी को देखकर तत्काल टिकट बनाया जाएगा, इससे पूरी संभावना है कि क्यू तोड़कर कोई बीच में नहीं घुसेगा और गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी। लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार तत्काल टिकट मिल जाएगा। बेगूसराय से हावड़ा के लिए डायरेक्ट ट्रेन कनेक्टिविटी के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि यह हमारे विचार में है कि हावड़ा के लिए ट्रेन हो। इसे हम प्लान कर रहे हैं, अभी रूट कन्जेस्टेड है, जिसके कारण कठिनाई आ रही है। लेकिन हमने इसके लिए प्रपोजल भेजा है और जल्द ही कुछ ना कुछ स्पष्ट होगा कि इसके लिए क्या हो सकता है। विकास काम की समीक्षा की सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अमित शरण आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेगूसराय स्टेशन आए थे। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफॉर्म की स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया और चल रहे विकास काम की समीक्षा की। अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम अमित शरण ने तथा क्यू मित्रा का उद्घाटन व स्टेशन परिसर में स्थापित एनएफआर (नॉन फेयर रेवेन्यू) के 10 स्टॉलों किया। इन स्टॉलों के खुलने से यात्रियों को खाद्य पदार्थ, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे रेलवे की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। इस दौरान जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा ने डीआरएम से मुलाकात कर हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने, बेगूसराय से मुंगेर के लिए नई रेल सेवा, यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-3 एवं 4 का निर्माण व लंबे समय से लंबित लोहिया नगर लाइट ओवर ब्रिज का निर्माण काम जल्द शुरू कराने की मांग की। डीआरएम सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है। बेगूसराय रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट कटाने में दलालों की भूमिका पर रोक लगाने के लिए रेलवे ने नई व्यवस्था शुरू कर दी है। अब तत्काल टिकट के लिए क्यू मित्रा के माध्यम से ऑनलाइन नंबर लगेगा और उसी के आधार पर तत्काल टिकट की बुकिंग होगी। क्यू मित्रा में यात्री का फोटो व आईडी कैप्चर रहेगा और उसी को देखकर बुकिंग स्टाफ तत्काल टिकट काटेंगे। सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अमित शरण ने आज इसका शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि तत्काल टिकट बुकिंग में अक्सर कंपलेन आता है कि बाद में आने वाले लोगों का नंबर पहले लग गया और उन्हें टिकट पहले मिल गया और जो पहले आए उन्हें पीछे कर दिया गया। इसके लिए क्यू लगाने का सिस्टम डिजिटल कर दिया गया है। फोटो और आईडेंटिटी प्रूफ कैप्चर होगा अब जो तत्काल टिकट कटाने के लिए नंबर लगाने आएंगे, उनका फोटो और आईडेंटिटी प्रूफ कैप्चर किया जाएगा। उसी को देखकर तत्काल टिकट बनाया जाएगा, इससे पूरी संभावना है कि क्यू तोड़कर कोई बीच में नहीं घुसेगा और गड़बड़ी की संभावना खत्म हो जाएगी। लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार तत्काल टिकट मिल जाएगा। बेगूसराय से हावड़ा के लिए डायरेक्ट ट्रेन कनेक्टिविटी के सवाल पर डीआरएम ने कहा कि यह हमारे विचार में है कि हावड़ा के लिए ट्रेन हो। इसे हम प्लान कर रहे हैं, अभी रूट कन्जेस्टेड है, जिसके कारण कठिनाई आ रही है। लेकिन हमने इसके लिए प्रपोजल भेजा है और जल्द ही कुछ ना कुछ स्पष्ट होगा कि इसके लिए क्या हो सकता है। विकास काम की समीक्षा की सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम अमित शरण आज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बेगूसराय स्टेशन आए थे। उन्होंने स्टेशन परिसर की साफ-सफाई, यात्री सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, प्लेटफॉर्म की स्थिति, सर्कुलेटिंग एरिया और चल रहे विकास काम की समीक्षा की। अधिकारियों को यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के बाद डीआरएम अमित शरण ने तथा क्यू मित्रा का उद्घाटन व स्टेशन परिसर में स्थापित एनएफआर (नॉन फेयर रेवेन्यू) के 10 स्टॉलों किया। इन स्टॉलों के खुलने से यात्रियों को खाद्य पदार्थ, दैनिक उपयोग की सामग्री और अन्य आवश्यक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इससे रेलवे की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। इस दौरान जोनल रेलवे यूजर्स कंसल्टेटिव कमेटी के सदस्य दिलीप कुमार सिन्हा ने डीआरएम से मुलाकात कर हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू करने, बेगूसराय से मुंगेर के लिए नई रेल सेवा, यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म नंबर-3 एवं 4 का निर्माण व लंबे समय से लंबित लोहिया नगर लाइट ओवर ब्रिज का निर्माण काम जल्द शुरू कराने की मांग की। डीआरएम सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया है।


