डीआईजी मुनिराज जी ने किया अमरोहा पुलिस लाइंस का निरीक्षण:निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया

डीआईजी मुनिराज जी ने किया अमरोहा पुलिस लाइंस का निरीक्षण:निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया

मुरादाबाद परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) मुनिराज जी ने अमरोहा जनपद में निर्माणाधीन नवीन पुलिस लाइंस का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन भवनों, सड़कों, ग्राउंड और अन्य संरचनाओं की प्रगति एवं गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। डीआईजी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित करने, समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से कार्य पूर्ण कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा अखिलेश भदौरिया और क्षेत्राधिकारी लाइन दीप कुमार पंत सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *