Drishyam 3 की बढ़ी मुश्किलें! प्रकाश राज की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, जानें क्या है मामला

Drishyam 3 की बढ़ी मुश्किलें! प्रकाश राज की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस, जानें क्या है मामला

Akshaye Khanna exit from Drishyam 3: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ हाल ही में सुर्खियों में आई है, जब एक्टर अक्षय खन्ना के शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले फिल्म छोड़ दी। इस खबर की पुष्टि फिल्म के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने की है। अब इस ट्विस्ट के बाद फिल्म में एक्टर प्रकाश राज की एंट्री हो गई है।

प्रकाश राज की एंट्री से बढ़ा सस्पेंस

अपने X हैंडल पर प्रकाश राज ने लिखा कि वे इस फेमस फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग की शूटिंग में शामिल हो गए हैं। उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि वे किसी अन्य स्टार को रिप्लेस नहीं कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा, “इस दिलचस्प फ्रेंचाइजी #Drishyam3 की हिंदी में शूटिंग शुरू कर दी है। एक शानदार टीम और एक शानदार रोल के साथ। मुझे यकीन है कि आपको ये पसंद आएगी।”

साथ ही, प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना ने 5 दिसंबर 2025 को उनकी पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ के रिलीज के ठीक एक दिन पहले ही ‘दृश्यम 3’ छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि अक्षय की कुछ मांगों को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें विशेषकर विग पहनने को लेकर बात थी। डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने स्पष्ट किया कि फिल्म की कंटिन्यूटी के कारण ये संभव नहीं था, लेकिन अक्षय खन्ना ने अपने एजेंट्स की सलाह पर फिर से वही मांग दोहराई। इसके बाद उन्होंने पूरी फिल्म से हटने का फैसला किया।

‘दृश्यम 2’ से निर्देशन की शुरूआत

बता दें, फिल्म ‘दृश्यम 3’ के डायरेक्टर अभिषेक पाठक करेंगे, जिन्होंने इसके पिछले भाग ‘दृश्यम 2’ से निर्देशन की शुरूआत की थी। इस फिल्म में श्रेया सरन और तब्बू भी नजर आएंगी। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। साथ ही, फैंस को अब इंतजार है कि ‘दृश्यम 3’ में प्रकाश राज का किरदार कैसा होगा और क्या ये फिल्म सीरीज की सफलता को और भी बड़ा बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *