बाजार में सस्ती उपलब्ध होगी डायबिटीज की दवा, Zydus की इस दवा को USFDA से मिली मंजूरी

बाजार में सस्ती उपलब्ध होगी डायबिटीज की दवा, Zydus की इस दवा को USFDA से मिली मंजूरी

Zydus USFDA Approval: डायबिटीज के इलाज में एक बड़ी खबर सामने आई है। Zydus Lifesciences को US Food and Drug Administration (USFDA) से dapagliflozin टैबलेट के जेनेरिक वर्जन को मंजूरी मिल गई है। यह दवा टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दी जाती है। आज के समय में डायबिटीज तेजी से बढ़ रही है, ऐसे में यह समझना जरूरी है कि यह दवा कैसे काम करती है और क्यों इसे खास माना जा रहा है।

dapagliflozin क्या है और कैसे काम करती है?

dapagliflozin एक खास तरह की दवा है जिसे SGLT2 inhibitors कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो यह दवा किडनी के जरिए शरीर से अतिरिक्त शुगर को पेशाब के रास्ते बाहर निकाल देती है। National Institute of Diabetes and Digestive and Kidney Diseases के अनुसार, यह दवा इंसुलिन पर निर्भर हुए बिना भी ब्लड शुगर कम कर सकती है। यही वजह है कि यह उन लोगों के लिए भी फायदेमंद है जिनमें इंसुलिन ठीक से काम नहीं करता।

सिर्फ शुगर ही नहीं, दिल और किडनी को भी फायदा

अब डायबिटीज का इलाज सिर्फ शुगर कंट्रोल तक सीमित नहीं रहा। World Health Organization के मुताबिक, डायबिटीज से दिल की बीमारी और किडनी डैमेज का खतरा काफी बढ़ जाता है। रिसर्च (National Center for Biotechnology Information) में पाया गया है कि dapagliflozin के कुछ अतिरिक्त फायदे भी हैं। दिल की बीमारी का खतरा कम कर सकती है। किडनी को लंबे समय तक सुरक्षित रखने में मदद करती है। वजन और ब्लड प्रेशर थोड़ा कम करने में भी सहायक हो सकती है।

इस मंजूरी का क्या मतलब है?

Zydus Lifesciences इस दवा को अहमदाबाद में बनाएगी। कंपनी को 180 दिनों की एक्सक्लूसिविटी भी मिली है, यानी कुछ समय तक कम कंपनियों के बीच ही यह दवा उपलब्ध होगी। इससे एक बड़ा फायदा यह होगा कि दवा सस्ती हो सकती है और ज्यादा लोगों तक पहुंच सकेगी।

किन लोगों को फायदा मिल सकता है?

यह दवा खासतौर पर टाइप-2 डायबिटीज के मरीज, जिन्हें सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज से शुगर कंट्रोल नहीं हो रही है। साथ ही जिनको दिल या किडनी से जुड़ी दिक्कत का खतरा है। इन लोगों के लिए दी जाती है। लेकिन टाइप-1 डायबिटीज वाले मरीजों के लिए यह दवा आमतौर पर नहीं दी जाती।

क्या इसके साइड इफेक्ट भी हैं?

हर दवा की तरह इसके भी कुछ साइड इफेक्ट हो सकते हैं। US Food and Drug Administration के अनुसार यूरिन इन्फेक्शन, शरीर में पानी की कमी, बार-बार पेशाब आना हो सकते हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के यह दवा नहीं लेनी चाहिए। dapagliflozin जैसी दवाएं डायबिटीज के इलाज को बेहतर बना रही हैं क्योंकि ये सिर्फ शुगर नहीं, बल्कि दिल और किडनी को भी सुरक्षित रखने में मदद करती हैं। लेकिन याद रखें, दवा के साथ सही डाइट, एक्सरसाइज और डॉक्टर की सलाह उतनी ही जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *