रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो चुका है। 1 मिनट 12 सेकेंड के इस टीजर में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने दमदार और खतरनाक अवतार में नजर आ रहे हैं। जानिए कैसा है टीजर? टीजर की शुरुआत रणवीर सिंह के नए लुक से होती है। हाथ में बंदूक, छोटे बाल और आंखों में झलकती लड़ाई की आग उनके किरदार को और भी ज्यादा खौफनाक बना देता है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा अली मजारी के किरदार में नजर आते हैं। क्या होगी धुरंधर 2 की कहानी? टीजर देखने से लगता है कि धुरंधर 2 में हमजा की कहानी पर ध्यान दिया जाएगा। दिखाया जाएगा कि कैसे जसकीरत सिंह रंगी हमजा में बदलता है। साथ ही उसके और उसके परिवार के साथ क्या-क्या होता है। धुरंधर 2 में नहीं होंगे अक्षय खन्ना? टीजर में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। अर्जुन रामपाल का किरदार मेजर इकबाल है और वे फिल्म में मुख्य विलेन (ISI एजेंट) की भूमिका निभा रहे हैं। संजय दत्त एसपी चौधरी असलम के किरदार में हैं, जबकि आर. माधवन एक बार फिर अजय सान्याल की भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, टीजर में अक्षय खन्ना नजर नहीं आए। पहले पार्ट में उनके किरदार की मौत हो चुकी है, इसलिए इस बार फिल्म में उन्हें केवल फ्लैशबैक सीन के जरिए दिखाया जा सकता है। टीजर के आखिरी सीन में रणवीर सिंह का किरदार डायलॉग बोलता है- ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। एक घंटे में टीजर को मिले 8 लाख व्यूज धुरंधर 2 के टीजर को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। रिलीज के एक घंटे में इसे करीब 8 लाख 33 हजार 27 व्यूज मिले थे और अब तक इसे 16.7 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इन फिल्मों के टीजर को भी मिले एक घंटे में लाखों व्यूज रॉकी और रानी की प्रेम कहानी – 7 लाख पठान – लगभग 6.5 लाख केजीएफ चैप्टर 2 – लगभग 6 लाख बाहुबली 2- – लगभग 5.5 लाख यश की टॉक्सिक से होगा धुरंधर का क्लेश टीजर से पहले मेकर्स ने धुरंधर 2 का पोस्टर पहला पोस्टर भी जारी किया था। फिल्म का नाम धुरंधर: द रिवेंज होगा। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। फिल्म एक हाई-एक्शन स्पाई थ्रिलर है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। निर्माता ज्योति देशपांडे और लोकेश धर हैं। इस बार धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर यश की फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से क्लैश करेगी। भारत में धुरंधर का कलेक्शन
धुरंधर 2 का टीजर रिलीज:हाथ में बंदूक, बदला और जुनून के साथ दिखा रणवीर सिंह का नया अवतार, डायलॉग डिलीवरी भी शानदार


