‘धुरंधर 2’ है प्रोपेगेंडा फिल्म… राम गोपाल वर्मा का आलोचनाओं पर फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

‘धुरंधर 2’ है प्रोपेगेंडा फिल्म… राम गोपाल वर्मा का आलोचनाओं पर फूटा गुस्सा, सुनाई खरी-खोटी

Ram Gopal Varma On Dhurandhar 2: निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ (धुरंधर: द रिवेंज) बॉक्स ऑफिस पर तो तूफान मचा ही रही है, लेकिन इसके कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस अब और भी तेज हो गई है। जहां सोशल मीडिया पर इस फिल्म को एक त्योहार की तरह लोग देख रहे हैं वहीं, फिल्म में नोटबंदी, आतंकवाद और मौजूदा सरकार से जुड़ी घटनाओं के सीन को लेकर एक बड़ा ग्रुप इसे ‘प्रोपेगेंडा’ करार दे रहा है। जो धीरे-धीरे एक विवाद का रूप ले रहा है। ऐसे में फिल्म जगत के दिग्गज निर्देशक राम गोपाल वर्मा (RGV) ने अपनी बेबाक राय रखी है और फिल्म के आलोचकों पर गुस्सा उतारा है।

धुरंधर 2 को प्रोपेगेंडा कहने पर राम गोपाल वर्मा का गुस्सा (Ram Gopal Varma On Dhurandhar 2)

ANI से बातचीत के दौरान राम गोपाल वर्मा ने उन लोगों पर निशाना साधा जो फिल्म की मंशा पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, “सच कहूं तो मैं ‘प्रोपेगेंडा’ शब्द का मतलब ही नहीं समझता। हर इंसान का अपना एक नजरिया होता है। अगर किसी पर कोई आरोप लगता है, तो डिफेंस में खड़ा व्यक्ति भी अपना पक्ष रखेगा। आदित्य धर ने इस फिल्म के जरिए अपनी बात और अपना विजन रखा है। अगर आप इससे सहमत नहीं हैं या आपको लगता है कि यह झूठ है, तो आप भी इसके खिलाफ अपनी फिल्म बनाइए और अपनी बात कहिए।”

Ram Gopal Varma Reaction Dhurandhar 2 Propaganda Film

राम गोपाल वर्मा ने दिया था धुरंधर 2 का पहला रिव्यू (Ram Gopal Varma Reaction Dhurandhar 2 Propaganda Film)

राम गोपाल वर्मा उन पहले फिल्ममेकर्स में से थे जिन्होंने ‘धुरंधर 2’ का रिव्यू शेयर किया था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि यह फिल्म कल्ट क्लासिक ‘शोले’ से भी कई गुना बेहतर है। आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि ‘धुरंधर’ ने भारतीय सिनेमा को एक नया रास्ता दिखा दिया है। उनके मुताबिक, पिछले 20-30 सालों में ऐसी कोई फिल्म नहीं आई जो अपने स्केल और बनावट में इतनी शानदार हो।

खत्म होगा ‘हवा में उड़ने वाले हीरो’ का दौर (Dhurandhar 2 Story)

RGV ने फिल्म की मेकिंग पर बात करते हुए कहा कि आदित्य ने कहानी के घिसे-पिटे ट्विस्ट पर भरोसा करने के बजाय इसकी ‘ट्रीटमेंट’ पर काम किया है। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “फिल्म में आइटम सॉन्ग्स भी हैं और ग्रैविटी को चुनौती देने वाले फाइट सीन भी, लेकिन उन्हें इतने बेहतरीन तरीके से पैक किया गया है कि पूरा पैकेज बहुत बड़ा और असरदार लगता है।”

Ram Gopal Varma Reaction Dhurandhar 2 Propaganda Film

सिनेमा में क्वालिटी और प्रभाव का लौटेगा दौर

राम गोपाल वर्मा का मानना है कि ‘धुरंधर 2’ की सफलता उन पुराने ‘स्टीरियोटाइप्स’ को खत्म कर देगी, जहां हीरो के एक मुक्के से विलेन हवा में उड़ जाता था। उन्होंने दावा किया कि अब सिनेमा में क्वालिटी और प्रभाव का दौर लौटेगा। जिस तरह से RGV इस फिल्म के मुरीद हुए हैं, उसने ‘धुरंधर 2’ को लेकर चल रही चर्चाओं को एक नई ऊंचाई दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *