रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 ने रिलीज के तीसरे दिन यानी शनिवार को भारत में 113 करोड़ रुपए की कमाई की। फिल्म का पेड प्रीव्यू समेत तीन दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 339.27 करोड़ रुपए हो गया। 19 मार्च को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 500 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है और पहले शनिवार की कमाई के मामले में इसने पुष्पा 2, जवान, बाहुबली 2 और दंगल जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया। फिल्म ने अब तक विदेशों में करीब 96.50 करोड़ रुपए कमाए हैं, जिसके चलते दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 501.04 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। भारत में तीन दिन का नेट कलेक्शन
पेड प्रीव्यू शो (बुधवार): 43 करोड़ रुपए
गुरुवार: 102.55 करोड़ रुपए
शुक्रवार: 80.72 करोड़ रुपए
शनिवार: 113 करोड़ रुपए
कुल: 339.27 करोड़ रुपए
फिल्म ने पहले शनिवार को रिकॉर्ड कमाई की तीसरे दिन 20,917 शोज में फिल्म की 81.6% ऑक्यूपेंसी रही। हिंदी वर्जन ने 105 करोड़ के साथ सबसे ज्यादा कमाई की। वहीं, तेलुगु में 5 करोड़ और तमिल में 2.95 करोड़ का कलेक्शन हुआ। धुरंधर 2 ने रिलीज के पहले शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 के हिंदी वर्जन ने पहले शनिवार को 73.50 करोड़ रुपए की कमाई की थी। जवान ने 68.72 करोड़ रुपए कमाए, जबकि एनिमल ने 58.37 करोड़ रुपए और पठान ने 51.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, बाहुबली 2 ने 40.50 करोड़ रुपए और केजीएफ चैप्टर 2 ने 40 करोड़ रुपए कमाए। स्त्री 2 ने 43.85 करोड़ रुपए और गदर 2 ने 43.08 करोड़ रुपए की कमाई की थी। इसके अलावा संजू ने 38.60 करोड़ रुपए, दंगल ने 33.93 करोड़ रुपए, धुरंधर ने 32 करोड़ रुपए और RRR ने 24 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। धुरंधर को शानदार रिस्पॉन्स मिला था धुरंधर के पहले पार्ट ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। फिल्म ने दुनियाभर में करीब ₹1,307 करोड़ की कमाई की। भारत में फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन ₹1,005.85 करोड़ रहा, जबकि नेट कलेक्शन लगभग ₹840 करोड़ हुआ। इसके साथ ही यह भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी सिंगल-लैंग्वेज फिल्म बन गई। विदेशी बाजारों में भी फिल्म धुरंधर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। ओवरसीज में इसने करीब ₹299.5 करोड़ का कारोबार किया। खासतौर पर अमेरिका और कनाडा में फिल्म ने ₹193.06 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया। दिलचस्प बात यह है कि बड़ी सफलता फिल्म को तब मिली, जब इसे खाड़ी देशों में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। इसके अलावा ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ‘A’ रेटेड फिल्म भी बन गई।
……..……..……..…….. धुरंधर 2 से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… धुरंधर 2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस: नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। पूरी खबर यहां पढ़ें…


