Dhurandhar 2 Controversy: रिलीज से 3 दिन पहले ‘धुरंधर 2’ के एक सीन पर छिड़ा विवाद, मिला नोटिस

Dhurandhar 2 Controversy: रिलीज से 3 दिन पहले ‘धुरंधर 2’ के एक सीन पर छिड़ा विवाद, मिला नोटिस

Dhurandhar 2 Notice: रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’  का क्रेज बना हुआ है। लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इसकी एडवांस बुकिंग भी धड़ल्ले से हो रही हैं। वहीं फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। फिल्म के एक सीन पर विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर इसकी सुनामी और दूसरी तरफ गहराता कानूनी विवाद। फिल्म ने रिलीज से पहले ही धमाका कर दिया है और एडवांस बुकिंग के जरिए 100 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। लेकिन जैसे-जैसे फिल्म की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे इसके सीन्स को लेकर विरोध की आवाजें भी तेज होने लगी हैं।

बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 करेगी धमाल (Dhurandhar 2 Notice before release)

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच दीवानगी सातवें आसमान पर है। फिल्म के पहले पार्ट ने पिछले साल 5 दिसंबर को रिलीज होकर दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से टिकटों की बुकिंग हो रही है, यह फिल्म भारतीय सिनेमा के कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी।

Dhurandhar 2 Controversy

धुरंधर 2 के एक सीन पर मचा बवाल (Dhurandhar 2 Controversy)

फिल्म की अपार सफलता के बीच एक बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया है। फिल्म में रणवीर सिंह एक सिख किरदार निभा रहे हैं। विवाद की मुख्य जड़ फिल्म के गाने ‘प्रलय’ का एक पोस्टर और कुछ सीन हैं, जिनमें रणवीर सिंह पगड़ी पहने हुए हाथ में सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं। सिख समुदाय का कहना है कि यह उनके धार्मिक सिद्धांतों और मान्यताओं का खुला उल्लंघन है।

सिख एक्टिविस्ट विक्की थॉमस सिंह ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए फिल्म के निर्देशक आदित्य धर, निर्माताओं और खुद रणवीर सिंह के खिलाफ सेंसर बोर्ड (CBFC) और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में मांग की गई है कि सिगरेट पीने वाले सभी विवादित दृश्यों को फिल्म से तुरंत हटाया जाए और मेकर्स इस अपमान के लिए माफी मांगें।

Dhurandhar 2 Controversy

राजनीतिक गलियारों में भी विरोध की गूंज (Ranveer Singh Dhurandhar 2)

शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) के अध्यक्ष परमजीत सिंह सरणा ने भी इस चित्रण को बेहद आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा कि पगड़ी के साथ सिगरेट का दिखना सिख मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने अधिकारियों से तुरंत संज्ञान लेने और मेकर्स को विवादित पोस्टर हटाने का निर्देश देने की अपील की है।

मेकर्स के सामने बड़ी चुनौती

एक तरफ फिल्म की बंपर कमाई का जश्न है, तो दूसरी तरफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी। आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए यह स्थिति किसी बड़ी परीक्षा से कम नहीं है। क्या मेकर्स इन दृश्यों को हटाकर विवाद शांत करेंगे या यह मामला कोर्ट तक जाएगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *