Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर 2’ ने संडे को मचाई तबाही, इन बड़ी फिल्मों का उतारा भूत

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर 2’ ने संडे को मचाई तबाही, इन बड़ी फिल्मों का उतारा भूत

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11: भारतीय सिनेमा के इतिहास में साल 2026 को ‘रणवीर सिंह के नाम’ के तौर पर याद किया जाएगा। दिसंबर 2025 में ‘धुरंधर’ के पहले पार्ट ने जो धमाका किया था, उसके सीक्वल ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ ने तो जैसे बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है। फिल्म को रिलीज हुए अभी महज 11 दिन हुए हैं, लेकिन इसने कमाई के वो आंकड़े छू लिए हैं जिन्हें हासिल करने में फिल्मों को सालों लग जाते हैं। ट्रेड एक्सपर्ट्स की भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं और इस फिल्म ने रणवीर सिंह के करियर की पिछली सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, इसने अपनी रिलीज के 11वें दिन भी थिएटर पर आंधी लाकर ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं।

11वें दिन भी जारी है धुरंधर 2 की ‘जामफाड़’ कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 11)

रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दूसरे रविवार यानी 29 मार्च 2026 को फिल्म के कलेक्शन में करीब 8 प्रतिशत की जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। अकेले रविवार को फिल्म ने देशभर के 19,270 शोज के जरिए 68.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 846.87 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन ने 1011.95 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है।

Dhurandhar 2 Worldwide Collection

दुनिया भर में बज रहा है धुरंधर 2 डंका (Dhurandhar 2 Worldwide Collection)

सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का जलवा बरकरार है। 11वें दिन विदेशों से 25 करोड़ की कमाई के साथ अब तक का विदेशी कारोबार 350 करोड़ रुपये हो गया है। अगर हम कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो यह अब 1361.95 करोड़ रुपये हो चुका है। इस आंकड़े के साथ ही ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है।

Dhurandhar 2 Worldwide Collection

इतना ही नहीं ‘धुरंधर 2’ ने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2:द राइज’ के कुल कलेक्शन जो कि 812.14 करोड़ था उसे भी 11 दिनों में धोबी पछाड़ दे दी है। यानी कि इन दो फिल्मों को मिलाकर ये मूवी अभी तक 9 फिल्मों के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर चुकी है। जिसमें ‘पठान’,‘एनिमल’,‘जवान’, ‘बॉर्डर 2’, ‘गदर 2’, ‘बाहुबली 2’ (हिंदी), ‘2.0’ शामिल हैं।

Dhurandhar 2 Worldwide Collection

दंगल और बाहुबली से टक्कर (Dhurandhar 2 Not Beath Is Big Record)

Sacnilk के मुताबिक 11वें दिन ये फिल्म वर्ल्डवाइड कुल मिलाकर 1340 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। अब इसकी नजर तीन और फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने पर है। जिसमें ‘बाहुबली 2’ टोटल कलेक्शन 1788 करोड़, ‘पुष्पा 2’ 1742 करोड़ और आमिर खान की ‘दंगल’ 2,000 करोड़ को ब्रेक करने की है।

क्यों पसंद आ रही है फिल्म?

‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर ने इस बार कहानी को कई रोमांचक चैप्टर्स में बांटा है। फिल्म रहमान डकैत की मौत के बाद ‘हमजा’ के खूनी और सत्ता के संघर्ष को दिखाती है। फिल्म की सबसे बड़ी खूबी हमजा के अतीत और उसकी असली पहचान ‘जसकीरत सिंह रंगी’ के बीच का गहरा कनेक्शन है, जिसे पर्दे पर बहुत ही खूबसूरती और भव्यता के साथ उतारा गया है।

रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग और आदित्य धर के सधे हुए निर्देशन ने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइजी को भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे सफल फ्रैंचाइजी में से एक बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *