चुपके-चुपके ‘धुरंधर 2’ देखते हुए पकड़े गए ध्रुव राठी, कैमरा देखते ही छुपाया मुंह, AI वीडियो होने का दावा

चुपके-चुपके ‘धुरंधर 2’ देखते हुए पकड़े गए ध्रुव राठी, कैमरा देखते ही छुपाया मुंह, AI वीडियो होने का दावा

Dhruv Rathee Watching Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है, दूसरी तरफ फिल्म को लेकर काफी बवाल भी मच रहा है। कुछ लोगों ने फिल्म को जबरदस्त बताया है तो दूसरी तरफ कुछ सितारों ने इसे प्रोपेगेंडा फिल्म भी बताया है। इसी बीच यूट्यूबर ध्रुव राठी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ध्रुव राठी ने देखी फिल्म ‘धुरंधर 2’?

यूट्यूबर ध्रुव राठी को इस वीडियो में देखा जा सकता है। वो थिएटर में बैठे हुए हैं। वायरल वीडियो के मुताबिक सिनेमाघर में रणवीर की ‘धुरंधर 2’ चल रही है और इसी बीच वीडियो में ध्रुव राठी बैठे हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही उन्हें कैमरे का पता चलता है तो वो तुरंत अपना चेहरा छिपा लेते हैं। हालांकि बहुत सारे लोगों का कमेंट में ये भी कहना है कि ये वीडियो एआई है और इसका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है।

ध्रुव राठी ने फिल्म को बताया प्रोपेगेंडा

दरअसल इस वीडियो को लेकर बवाल इसलिए ज्यादा हो रहा है क्योंकि हाल ही में यूट्यूबर ध्रुव राठी ने फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar: The Revenge) देखने के बाद अपना एक रिव्यू दिया है। इस रिव्यू में ध्रुव राठी ने जमकर फिल्म के खिलाफ बोला है। ध्रुव ने एक्स पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया है। इस पोस्ट में ध्रुव ने लिखा है कि कैसे आदित्य धर ने एक प्रोपेगेंडा फिल्म बनाई है।

‘एक वीडियो से हिला दूंगा फिल्म का नैरेटिव’

ध्रुव राठी ने अपने एक और पोस्ट में दावा किया कि वह जल्द ही एक वीडियो जारी करेंगे, जिसमें फिल्म के कथित प्रोपेगेंडा को उजागर किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि एक यूट्यूब वीडियो इतनी बड़ी फिल्म के नैरेटिव को चुनौती दे सकता है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस और तेज हो गई है।

दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहां एक ओर फिल्म को दर्शकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है और सिनेमाघरों में भीड़ देखी जा रही है, वहीं दूसरी ओर एक वर्ग ऐसा भी है जो इसके कंटेंट और संदेश पर सवाल उठा रहा है। कुछ लोग इसे एक बेहतरीन एक्शन फिल्म मान रहे हैं, जबकि अन्य इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से प्रभावित बता रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *